बिजनेस

Forbes India List 2020 : हर साल की तरह इस साल भी मुकेश अंबानी बने भारत के सबसे अमीर शख्स

मुंबई –

लॉकडाउन में हर सेक्टर ठप रहा। ज्यादातर कंपनियां लॉस में चल रही है। ऐसे में एक इंसान ने अपनी संपत्ति और बढ़ा लिया। ये कोई और नहीं बल्कि देश के साथ-साथ दुनिया के जाने-माने मुकेश अंबानी है। मुकेश अंबानी पिछले 6 महीने से हर घंटे 90 करोड़ रुपए कमा रहे हैं। यह जानकारी हुरुन इंडिया और आईआईएफएल वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड ने अपनी रिपोर्ट में दी है।

इस बीच Forbes ने साल 2020 के टॉप 100 Rich Indians की लिस्ट जारी कर दी है। लगातार 13वें साल रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर शख्स हुए हैं। फोर्ब्स ने लिस्ट में इस बार कई नए नाम भी शामिल किए गए हैं। इस लिस्ट में इस बार कई नए नामों की एंट्री हुई है। टॉप सौ अमीरों की लिस्ट में 2019 के मुकाबले इस बार 14 फीसदी यानी 517.5 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। बता दें की मुकेश अंबानी ने लगातार 13 साल से भारत के सबसे अमीर शख्स होने का रिकॉर्ड बरकरार रखा है। मुकेश अंबानी 88.7 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के मालिक हैं।

  • दूसरे पायदान पर 25.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ गौतम अडानी को स्थान मिला है।
  • इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर 20.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ शिव नडार ने जगह पाई है।
  • चौथे नंबर पर 15.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ डी मार्ट के मालिक राधाकिशन दमानी हैं।
  • लिस्ट में पांचवा स्थान हिंदुजा ब्रदर्स ने हासिल किया है। इनकी संपत्ति 12.8 अरब डॉलर की है।
  • छठे नंबर पर 11.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ आते हैं साइरस पूनावाला।
  • लिस्ट में सातवें नंबर पर 11.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पालोनजी मिस्त्री ने जगह बनाई है।
  • आठवें नंबर की बात करें तो इस पायदान पर 11.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ उदय कोटक हैं।
  • जबकि नौवें नंबर पर 11 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ गोदरेज फैमिली विराजमान हुई है।
  • दसवे नंबर पर 10.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लक्ष्मी मित्तल हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page