खेलभारत

सोशल मीडिया पर धोनी को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

कच्छ –

क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। इस खेल में कभी हार मिलती है तो कभी जीत। हर दिन एक जैसे नहीं होता है। मौजूदा समय में आईपीएल शुरू है। मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल पर टॉप है तो वही महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स 7वें नंबर पर है। ऐसे में धोनी के फैंस काफी नाराज है। जिसके चलते कई लोग माही के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे है। इस बीच धोनी के खिलाफ सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट्स करने वाले शख्स को गुजरात के कच्छ जिले से गिरफ्तार किया है।

बता दें आरोपी ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को मिली हार से काफी बौखलाया हुआ था। उसी कुंठा में उसने महेंद्र सिंह धोनी की पांच वर्षीय बेटी जीवा को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। गुजरात पुलिस ने सोशल मीडिया एक्ट के तहत इस शख्स को गिरफ्तार किया है और जल्द ही उसे रांची पुलिस के हवाले किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किया गया शख्स नाबालिग है और 12वीं कक्षा में पढ़ाई करता है। इसे मुंद्रा के नामना कपाया गांव से गिरफ्तार किया गया है। इधर सोशल साइट्स पर मिल रही धमकी के बाद से रांची पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रांची स्थित फार्म हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी थी।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page