भारत

बड़ी खबर : 2021 में भारत की अर्थव्यवस्था में 8.8% ग्रोथ का अनुमान : IMF

नई दिल्ली –

कोरोना काल में भारत ही नहीं पूरी दुनिया के अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है। इस संकट में कई सेक्टर बंद पड़ गए, कई देशों के जीडीपी ग्रोथ पर असर पड़ा है। इस बीच अच्छी खबर सामने आई है। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड के अनुमान की माने तो 2021 में भारत दुनिया में सबसे तेज ग्रोथ दर्ज करने वाली अर्थव्यवस्था हो सकता है। यानि की भारतीय अर्थव्यवस्था में अगले साल तेज रिकवरी देखने को मिल सकती है।

इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड ने अपने रिपोर्ट में कहा है कि साल 2021 में भारत 8.8 फीसदी की ग्रोथ हासिल कर सकता है, अगर अनुमान सही रहते हैं तो भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन जाएगा। आईएमएफ ने 2021 में चीन के लिए 8.2 फीसदी की ग्रोथ का अनुमान दिया है। बता दें कि भारत की अप्रैल-जून तिमाही (Q1FY21) में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में सालाना आधार पर (-)23.9% की ऐतिहासिक गिरावट देखी गई थी। 40 साल में पहली बार भारतीय अर्थव्यवस्था में इतनी बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

पिछली तिमाहियों में GDP ग्रोथ की बात करें तो Q4FY20 में 3.1%, Q3FY20: 4.7%, Q2FY20: 4.5%, Q1FY20: 5% रही थी। NSO की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक 2020-21 की पहली तिमाही में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में ग्रॉस वैल्यू एडिशन (GVA) – 39.3 फीसदी रहा। कंस्ट्रक्शन सेक्टर में यह -50.3 फीसदी रहा है। इलेक्ट्रिसिटी में यह -7 फीसदी है। उद्योग में GVA -38.1 फीसदी और सर्विस सेक्टर में -20.6 फीसदी रहा। खनन क्षेत्र में GVA -23.3 फीसदी, ट्रेड एवं होटल में -47 फीसदी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में -10.3 फीसदी और फाइनेंस, रियल एस्टेट में -5.3 फीसदी रहा है। केवल कृषि क्षेत्र की ग्रोथ में 3.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ”इसके परिणामस्वरूप अर्थव्यवसथा के 2020 में 10.3 प्रतिशत घटने का अनुमान है जबकि 2021 में इसमें 8.8 प्रतिशत वृद्धि के साथ बड़ा उछाल आयेगा। इससे पहले 2019 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 4.2 प्रतिशत रही।”

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page