भारत

मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी, आज से शनिवार तक भारी बारिश की आशंका

मुंबई –

देश में मौसम तेजी से बदल रहा है। महाराष्ट्र के कई हिस्सों में कभी बारिश तो कभी धुप नजर आ रहा है। ऐसे में पुणे शहर समेत कई जगहों में कल शाम जोरदार बारिश हुई। जिससे मौसम एक दम सुहाना हो गया है। इस बीच अब मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में 13 से 17 अक्टूबर के बीच तेज़ बारिश और जोरदार बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य सरकार ने सभी आपातकाल सेवा को अलर्ट पर रहने को कहा है और लोगों से समंदर और तटीय इलाकों से दूर रहने को कहा है। मुंबई, ठाणे और पालघर समेत दक्षिण कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग, उस्मानाबाद, सोलापुर, लातूर और नांदेड़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page