विश्व

बड़ी खबर : अफगानिस्तान में बम ब्लास्ट, 6 की मौत

नई दिल्ली –

अफगानिस्तान में एक बार फिर बम ब्लास्ट हुआ है। यह ब्लास्ट घोर प्रांत के फिरोजकोह शहर के सड़क किनारे में हुई। इस हादसे में छह लोगों की मारे जाने की खबर सामने आ रही है। जबकि 3 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। स्थानीय न्यूज के मुताबिक, इस बात की जानकारी आंतरिक मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक एरियन ने दी।

ब्लास्ट के बाद पुरे परिसर में खलबली मच गयी है। लोगों का भगदड़ मच गयी है। बता दें कि अफगानिस्तान में आए दिन इस तरह के धमाके होते रहते हैं। हाल ही में हेरात कंधार हाइवे पर एक बड़ा बम धमाका हुआ था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और 10 से अधिक लोग घायल हो गए थे। 

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page