टेक्नोलॉजी

अब JioPhone में मिलेगा JioCricket ऐप, आप जीत पाएंगे स्पोर्ट्स बाइक

मुंबई –

रिलायंस जियो ने अब अपने जियोफोन के लिए नए JioCricket ऐप को लॉन्च कर दिया है। इस ऐप में क्रिकेट से जुड़ी हर खबर मिलेगी। साथ ही यूजर्स इसके माध्यम से स्पोर्ट्स बाइक भी जीत सकते है। इसके अलावा विनर को 50,000 रुपये तक का रिलांयस वाउचर्स मिलेगा।

JioCricket ऐप में क्या मिलेगा –
रिलायंस जियो ने जियोफोन के लिए नए JioCricket ऐप को लॉन्च किया है। ये नया क्रिकेट ऐप लाइव स्कोर्स, मैच अपडेट्स, न्यूज और वीडियोज ऑफर करेगा। इस ऐप के जरिए यूजर्स को कई एक्टिविटीज में भी हिस्सा मिलेगा। इनमें विनर को प्राइजेज भी मिलेंगे।

कहां कर सकते है डाउनलोड –
जियोक्रिकेट ऐप को जियोफोन और जियोफोन 2 पर KaiOS ऐप स्टोर के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है। JioCricket ऐप नौ भाषाओं में उपलब्ध है। ये भाषाएं हिंदी, बंग्ला, मराठी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, गुजराती और अंग्रेजी हैं।

इस ऐप में स्पेशल क्विज और डेली प्राइजेज भी होंगे। डेली प्राइजेज में 10,000 रुपये की वैल्यू के रिलायंस वाउचर्स, 1 साल का जियो रिचार्ज और जियोक्रिकेट प्लान शामिल होंगे। वीकली प्राइज में रिलायंस वाउचर्स के साथ TVS स्पोर्ट्स बाइक मिलेगा। साथ ही 50,000 रुपये की वैल्यू के रिलायंस वाउचर्स भी दिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page