विश्व

ऑस्ट्रिया में आतंकी हमला, 6 जगहों पर खुले आ म फायरिंग

नई दिल्ली –

यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया में आतंकी हमला हुआ है। यह हमला राजधानी वियना में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, बंदूकधारी शहर के 6 अलग अलग स्थानों पर सड़कों पर खुलेआम घूमते दिखे। हमला उस वक्त हुआ जब सोमवार को लोग लॉकडाउन लगाए जाने से पहले कैफे और रेस्टोरेंट में मस्ती कर रहे थे। इसी बीच बंदूकधारियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह एक आतंकवादी हमला था जिसमें कम से कम दो मारे गए। मरने वालों में एक हमलावर शामिल है। वहीं फिलहाल 15 घायल हो गए। विएना पुलिस ने अपने एक अन्य ट्वीट में लोगों को इस हमले के प्रति सावधानी बरतने को कहा है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह देने के साथ ही साथ पुलिस ने अफवाहों से भी दूर रहने को कहा है।

पुलिस ने लिखा, “कृपया किसी भी अफवाहों, आरोपों, अटकलों या पीड़ितों की अपुष्ट संख्याओं को न देखें – वो किसी भी तरह की मदद नहीं करता है! अंदर रहें! आश्रय लें, सार्वजनिक स्थानों से दूर रहें।”

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page