भारत

नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान, बोले- ये मेरा आखिरी चुनाव है…

पटना –

बिहार में चुनावी माहौल गरम है। ऐसे में सभी बड़े-छोटे नेता चुनावी प्रचार में जुट गए है। दूसरे चरण के बाद अब बारी तीसरे चरण की है। इस बीच नितीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया है। नितीश कुमार ने कहा कि ये उनका आखिरी चुनाव है। मुख्यमंत्री ने पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘जान लीजिए आज चुनाव का आखिरी दिन है और परसों चुनाव है। यह मेरा अंतिम चुनाव है। अंत भला तो सब भला।’

नितीश कुमार का राजनितिक कैरियर –
– नीतीश कुमार ने साल 1977 में अपना पहला चुनाव लड़ा था। इस दौरान उन्होंने नालंदा के हरनौत से चुनाव लड़ा था। यहां से नीतीश कुमार चार बार चुनाव लड़े। जिसमें उन्हें 1977 और 1980 में हार मिली, जबकि 1985 और 1995 जीत।

– नीतीश कुमार ने साल 2004 में अपना आखिरी चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें नालंदा से जीत हासिल हुई थी। उसके बाद से नीतीश कुमार ने कोई चुनाव नहीं लड़ा।

नितीश कुमार ने इंजीनियरिंग कॉलेज से की पढ़ाई –
नीतीश कुमार ने साल 1972 में बिहार इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई की। उन्होंने कुछ समय तक बिहार स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में नौकरी भी की। लेकिन, जयप्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया जैसे नेताओं के संपर्क में आने के बाद नीतीश कुमार राजनीति में आ गए। आज नितीश कुमार का नाम बिहार ही नहीं पुरे देश में फ़ैल गया है। नितीश कुमार सुशासन बाबू के नाम से भी जाने जाते है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page