भारतविश्व

अमेरिकी चुनाव में जीत मिलने के बाद कमला हैरिस की किताब की बढ़ी बिक्री, जानें क्या है किताब का नाम

वाशिंगटन – जो बाइडन ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। जिसके बाद अब मूल रूप से भारत की रहने वाली कमला हैरिस जल्द अमेरिका की उपराष्ट्रपति बन जाएगी। जिससे उनके गांव के लोगों में ख़ुशी है। लोग जीत का जश्न मना रहे है। कमला दक्षिण भारत के थुलासेंद्रापुरम की मूल रूप से रहने वाली है। यहां कमला हैरिस की मां श्यामला गोपालन रहती थीं। श्यामला गोपालन मात्र 19 साल की उम्र में भारत से अमेरिका चली गई थीं।

कमला हैरिस को उनकी ये जीत का फ़ायदा अब उनके किताब को मिल रहा है। दरअसल राजनीतिज्ञ के साथ-साथ कमला हैरिस एक लेखक भी हैं। उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के बाद कमला हैरिस द्वारा लिखी गईं और उनके बारे में लिखी गईं किताबों की बिक्री बढ़ गई हैं। अमेजन की शीर्ष 10 किताबों में से चार किताबें नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति के बारे में थीं या उनके द्वारा लिखी गईं थीं।

इन किताबों में हैरिस द्वारा लिखी गई बच्चों की किताब ‘सुपरहीरोज आर एवरीवेयर’, उनका संस्मरण, “द ट्रूथ्स वी होल्ड: एन अमेरिकन जर्नी”, उनकी संबंधी मीना हैरिस द्वारा लिखी गई बच्चों की किताब “कमला एंड माय बिग आईडिया” और निक्की ग्रिम्स की किताब “कमला हैरिस: रूटेड इन जस्टिस” शामिल हैं। कमला हैरिस अमेरिका की पहली अश्वेत महिला उपराष्ट्रपति होंगी। नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी जिल की लिखी बच्चों की किताब ‘जोई: द स्टोरी ऑफ जो बाइडेन’ को सूची में 14वां स्थान दिया गया था।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page