कोरोनाभारत

उत्तराखंड : भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का कोरोना से निधन

देहरादून –

देशभर में कोरोना की रफ़्तार भले ही थोड़ा कम जरूर हुआ है। लेकिन, खतरा अभी तक टाला नहीं है। अब भी कोरोना से सैकड़ों लोग मारे जा रहे है। जबकि हजारों लोग हर दिन कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे है। इस बीच एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल उत्तराखंड के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया, वो COVID19 से संक्रमित थे। उनकी मौत की खबर सुनते ही लोगों में दुःख का माहौल है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही उनकी पत्नी धरमा देवी (नेहा) का भी निधन हो गया था। दोनों कोरोना संक्रमित थे। उनके निधन से भाजपाइयों में शोक की लहर है। अल्मोड़ा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने की निधन की पुष्टि है। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने निधन पर शो जताया है। उत्तराखंड भाजपा के अनुभवी युवा चेहरे और तीन बार के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का कोरोना संक्रमण के बाद सर गंगा राम अस्पताल में जीना का इलाज चल रहा था, लेकिन करीब दो हफ्ते की लड़ाई के बाद जीना जिंदगी की जंग हार गए।

राजनीतिक करियर –
साल 2006 में जीना कुमाऊँ मंडल विकास निगम के अध्यक्ष रहे। 2007 में पहली बार भिक्क्यासैंण सीट से विधानसभा पहुंचे। 2012 के चुनाव में दूसरी बार सल्ट विधानसभा से जीते, जबकि 2017 में वह तीसरी बार फिर सल्ट विधानसभा से चुनाव जीत कर आए। सुरेंद्र सिंह जीना महज 50 साल की उम्र में कोरोना के कारण यह दुनिया छोड़कर चले गए। जीना के निधन के बाद पूरे भाजपा परिवार में शोक की लहर है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page