भारत

हैदराबाद निगम चुनाव: 4 चार से 48 पर पहुंची भाजपा, दिखाया अपना दम

हैदराबाद – हैदराबाद नगर निगम के चुनाव में टीआरएस भले 55 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी हो लेकिन, सबसे ज्यादा फायदा भाजपा को हुआ। पिछली बार चार सीटें जीतने वाली भाजपा को 48 सीटें मिली हैं। वहीं, 2016 चुनाव में टीआरएस ने 99 सीटें जीती थीं जबकि ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को 44 सीटें मिली थीं।

इस चुनाव के रोमांच लोकसभा चुनाव से कम नहीं था। भाजपा के दिग्गज नेता प्रचार करने यहां पहुंचे थे। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई दिग्गज यहां प्रचार करने पहुंचे थे। असदुद्दीन ओवैसी के गढ़ में भाजपा ने उनकी पार्टी एआईएमआईएम को तीसरे नंबर पंहुचा दिया। यह चुनाव इसलिए भी अहम था, क्योंकि नगर निगम हैदराबाद, रंगारेड्डी और संगारेड्डी सहित चार जिलों में फैला है। इसमें 24 विधानसभा और तेलंगाना की पांच लोकसभा सीटें भी आती हैं।

कांग्रेस को मिली केवल 2 सीटें –
कांग्रेस को इस चुनाव में सिर्फ दो सीटें मिलीं हैं। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एन उत्तम कुमार रेड्डी ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी आलाकमान से नए अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए कहा है।

जीत के बाद अमित शाह ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना की जनता को आभार। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की राजनीति पर भरोसा जताया। भाजपा के शानदार प्रदर्शन के लिए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page