भारत

बड़ी खबर : झारखंड के शिक्षा मंत्री की तबीयत बिगड़ी

रांची –

देशभर  में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है। भारत में इसकी संख्या अब 60  लाख के पार पहुंच गयी है। जबकि 95 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की अचानक तबीयत बिगड़ गयी है। जिसके बाद उन्हें रिम्स में भर्ती कराने के लिए रांची भेजा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि उन्हें खांसी की शिकायत थी। आज जांच में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। आज सुबह इनकी जांच की गयी। इसमें कोरोना की पुष्टि हुई है। जानकारी के मुताबिक, मंत्री को स्पेशल एंबुलेंस से रांची ले जाया गया है। उनके साथ बोकारो के चिकित्सक व टीम गयी है। मिली जानकारी के अनुसार उन्हें पिछले दो दिनों से हल्की खांसी थी। जिसके बाद उन्होंने स्थानीय स्तर पर उपचार कराया था। वे भंडारीदह स्थित अपने आवास पर ही थे।

इससे पूर्व भी उन्हें एक बार हार्ट की समस्या हुई थी। इसके बाद ऑपरेशन भी कराया गया था। शिक्षा मंत्री फिलहाल बोकारो में थे। अपने विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जाकर बच्चों को पढ़ा रहे थे। 

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page