भारतविश्व

आज हैं गणित दिवस, जानिए क्यों इसे मनाया जाता है…

नई दिल्ली – आज भारत में राष्ट्रीय गणित दिवस/ नेशनल मैथ्मैटिक्स डे मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय गणित दिवस देश में हर साल 22 दिसंबर को मनाया जाता है। आज का दिन इसलिए क्योंकि राष्ट्रीय गणित दिवस का ये दिन महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को समर्पित है। 22 दिसंबर को ही श्रीनिवास रामानुजन की जयंती है। भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर 1887 को तमिलनाडु के कोयंबटूर के ईरोड गांव में हुआ था।

औपचारिक शिक्षा की कमी के बाद भी 12 साल की उम्र में ही श्रीनिवास रामानुजन ने त्रिकोणमिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था और कई प्रमेयों का विकास भी किया था। उन्होंने गणितीय विश्लेषण, संख्या सिद्धांत, अनंत श्रृंखला और अंशों के बारे में अहम योगदान दिया था। इसी वजह से उनके सम्मान में देश में हर साल 22 दिसंबर को गणित दिवस मनाया जाता है।

हैशटैग #NationalMathematicsDay ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया पर लोग श्रीनिवास रामानुजन को याद कर रहे है। एक यूजर ने उनके कोट्स को शेयर किया है। जिसमें लिखा है,” गणित के बिना, आप कुछ नहीं कर सकते हो। आप के चारों और सब कुछ गणित है। आप के चारों ओर सब कुछ संख्या है।”

भारत गणित दिवस 22 दिसंबर 2012 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने चेन्नई में श्रीनिवास रामानुजन की 125वीं जयंती के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इसी दौरान उन्होंने 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में घोषित किया। उसके बाद से हर साल 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाने लगा।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page