भारत

2021 में 5 राज्यों में होने वाले हैं विधानसभा चुनाव, जानें कहां-कहां

कोलकाता – अगले साल यानि की 2021 में कई सियासी पार्टियों की किस्मत का फैसला होने वाला है। देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां इन चुनावों में जीत दर्ज करने के जज्बें के साथ नए साल में चुनावी मैदान में उतरेंगी। इन राज्यों जैसे बंगाल में तृणमूल कांग्रेस, केरल में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट, पुडुचेरी में कांग्रेस, तमिलनाडु में AIADMK और असम में भाजपा की सरकार है।

पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी सभी राज्यों में बीजेपी कटे की टक्कर देगी। पश्चिम बंगाल में 2 बार से मुख्यमंत्री रही ममता बनर्जी को भाजपा से कड़ी टक्कर मिल रही है। यहां ममता बनर्जी के करीबी एक एक कर टीएमसी से किनारा कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में ममता बनर्जी के लिए लगातार चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं।

केरल देश का एक मात्र ऐसा राज्य है जहां लेफ्ट की सरकार है। ऐसे में इस बार लेफ्ट गठबंधन एलडीएफ ने 140 मे से 91 सीटों पर जीत कर सरकार बनाई थी, लेकिन एलडीएफ को कांग्रेस के गठबंधन वाले यूडीएफ के साथ भाजपा से भी कई जगहों पर चुनौती मिल रही है। बात करे असम की तो भाजपा ने साल 2016 में असम में कांग्रेस को हराकर असम की सीट को हासिल किया था।

साल 2021 में तमिलनाडु में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। हालांकि यहां के चुनाव इस बार खास होने वाले हैं क्योंकि इस बार के चुनाव में दो बड़े दिग्गज जे जयललिता और एम करुणानिधि नहीं होंगे। बता दें कि पिछली बार AIADMK को 136 सीटें और DMK को 89 सीटें मिली थीं। हालांकि सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हसन के भी इस बार चुनावी मैदान में उतरने की आशंका है। वहीं पुडुचेरी में भी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। फिलहाल यहां DMK और कांग्रेस की गठबंधन वाली सरकार है। पिछले चुनाव के दौरान कांग्रेस गठबंधन को 18 सीटें मिली थी, जब भाजपा और आल इंडिया एन आर कांग्रेस को 14 सीटें मिली थीं।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page