भारत

मशहूर कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया गिरफ्तार


नई दिल्ली –
भारत के मशहूर कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया गिरफ्तार हो गए है। छाबड़िया को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। दिलीप छाबरिया पर जालसाजी और धोखाधड़ी का आरोप है। रिपोर्ट के मुताबिक, छाबड़िया के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120 (B) और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच केस दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। इसी मामले के संबंध में छाबरिया के अलावा कुछ और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। क्राइम ब्रांच की CIU यूनिट ने उन्हें गिरफ्तार किया गया है। छाबड़िया की महंगी लक्जरी स्पोर्ट्स कार भी जब्त की गई है। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद छाबड़िया को मुंबई पुलिस मुख्यालय में रखा गया है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page