भारत

दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री का निधन

नई दिल्ली –

अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता बूटा सिंह का शनिवार को निधन हो गया। वो 86 साल के थे। बिहार के पूर्व राज्यपाल भी रहे। बूटा सिंह राजस्थान से कांग्रेस के सांसद रहे। उन्होंने केंद्र में अलग-अलग सरकार के दौरान गृह मंत्री, कृषि मंत्री, रेल मंत्री समेत कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली।

नेहरू-गांधी परिवार के भरोसेमंद रहे बूटा ने गृह, कृषि, रेल, खेल मंत्री और अन्य कार्यभार के अलावा बिहार के राज्यपाल और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाला। जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता को बूटा सिंह लंबे समय से बीमार थे। उन्हें अक्टूबर में ब्रेन हैमरेज के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। उनकी पहचान पंजाब के बड़े दलित नेता के तौर पर रही।

बूटा के परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। 21 मार्च, 1934 को पंजाब के जालंधर के मुस्तफापुर गांव में जन्मे बूटा 8 बार लोकसभा के लिए चुने गए। प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि बूटा सिंह जी एक अनुभवी प्रशासक थे। गरीबों के कल्याण के लिए उन्होंने मजबूती से आवाज उठाई। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और समर्थकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।’

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page