भारत

बिहार विधानसभा चुनाव : बिहार में राजनितिक माहौल गरम, जानिए किसका पलड़ा है भारी

पटना :
बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी गयी है। राज्य में इस समय नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जदयू-भाजपा की सरकार है। बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त होगा। याद हो कि तीन चरणों में बिहार में विधानसभा चुनाव होगा। पहला चरण 28 अक्टूबर, दूसरा चरण 3 नवंबर और तीसरा चरण 7 नवंबर को होगा। वहीं मतगणना 10 नवंबर को होगा।

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक दलों का चुनावी अभियान भी शुरू हो गया है। बिहार चुनाव में इस बार मुख्य रूप से कई गठबंधन चुनावी मैदान में हैं जिनमें से पहला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन, जिसमें बीजेपी, जेडीयू, हम और अभी तक लोजपा शामिल है। वहीं दूसरी तरफ महागठंबधन का नेतृत्व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव कर रहे हैं जिसमें कांग्रेस, मुकेश साहनी की वीआईपी और वामपंथी दल शामिल हैं। इसके अलावा और भी गठबंधन चुनावी मैदान में हैं।

महागठबंधन – लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की अगुवाई वाले महागठबंधन में कांग्रेस के अलावा लेफ्ट पार्टियां शामिल हैं। लेकिन सीट बंटवारे को लेकर अभी पेंच फंसा हुआ नजर आ रहा है। कांग्रेस जहां 80 से अधिक सीटों की मांग कर रही हैं वहीं लेफ्ट दल भी 40 सीटों पर दावा ठोक रहे हैं।

एनडीए गठबंधन – इस गठबंधन में बीजेपी, जेडीयू के अलावा लोकजनशक्ति पार्टी शामिल है, हालांकि सीटों को लेकर लोजपा अभी भी अड़ी हुई है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) भी इस बार एनडीए के साथ है। कहा जा रहा है कि भाजपा और जेडीयू क्रमश: 101 और 103 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे जबकि बांकि कि बची हुई 39 सीटें सहयोगी दलों को दी जाएंगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि लोजपा के चिराग पासवान को बीजेपी मना पाती है या नहीं।

प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक अलायंस – मायवाती वहीं यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा के साथ गठबंधन किया है। वहीं पप्पू यादव की जन अधिकारी पार्टी, चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी, बीएमपी और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) ने मिलकर प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक अलायंस (पीडीए) बनाया है। कहा जा रहा है कि कुशवाहा और मायावती वाला गठंबंधन भी इसमें शामिल हो सकता है।

डेमोक्रेटिक सेक्युलर एलायंस (यूडीएसए) – ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने देवेंद्र प्रसाद यादव की समाजवादी जनता दल डेमोक्रेटिक (SJDD) के साथ गठबंधन किया है जिसे डेमोक्रेटिक सेक्युलर एलायंस का नाम दिया गया है।

यनाइटेड डेमोक्रेटिक गठबंधन – पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिंह और भारतीय सब लोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण सिन्हा ने मिलकर 16 छोटी- छोटी पार्टियों का यूनाइटेड डेमोक्रेटिक एलायंस बनाया गया है। ये गठबंधन प्रदेश में महागठबंधन और एनडीए के खिलाफ चुनाव मैदान में ताल ठोकेगा।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page