बिजनेस

बाइडेन के प्रेसिडेंट बनते ही भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 50000 के पार

नई दिल्ली – अमेरिका में जो बाइडेन प्रेसिडेंट बनते ही भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखा गया। बाजार की शुरुआत आज शानदार बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स, निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार करते नजर आ रहे है। पहली बार सेंसेक्स 50 हजार के पार पहुंचने में कामयाब रहा है। सेसेंक्स ने 6 साल 8 महीने 5 दिन में 25 हजार से 50 हजार तक के सफर को तय किया है। फिलहाल सेंसेक्स 275 अंकों की तेजी के साथ 50,065.64 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 78.50 अंक की तेजी के साथ 14720 के ऊपर नजर आ रहा है। बुधवार को सेंसेक्‍स 49792.12 अंक पर बंद हुआ था।

कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 110 अंकों की तेजी के साथ 49,508.79 पर खुला और और सुबह बजे 10 बजे के आसपास 209 अंकों की उछाल के साथ 49,607.15 पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 17 अंक की तेजी के साथ पर 14,538.30 खुला और थोड़ी ही देर में 14,592.40 तक पहुंच गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 393.83 अंकों की तेजी के साथ 49,792.12 पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 123 अंकों की तेजी के साथ 14,644.70 पर बंद हुआ।

ऑटो और टेलीकॉम सेक्‍टर में बड़ी खरीद देखने को मिल रही है। सेंसेक्‍स पर सबसे अच्‍छा प्रदर्शन इस समय बजाज फाइनेंस, बजाज फ‍िनसर्व और एचसीएल टेक्‍नोलॉजीज कर रहे है। आरआईएल के शेयर में भी तेजी बनी हुई है। रिलायंस का शेयर 2100 के पार कारोबार कर रहा है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page