भारत

हरियाणा के 3 जिलों में आज शाम तक इंटरनेट सेवा निलंबित

चंडीगढ़ – कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली में खूब उत्पात मचाया। यहां ट्रैक्टर परेड निकाली गयी थी। परेड के दौरान कई जगहों पर पुलिस और कुछ किसानों के बीच टकराव हुआ। किसानों ने तय रूट का उल्लंघन करते हुए कई जगहों पर बैरिकेड तोड़े तो पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज करते हुए आंसू गैस के गोले दागे।

शाम होते-होते हालात काबू हो गए और किसान भी अपने-अपने धरनास्थल पर लौट गए। हालांकि इस घटनाक्रम के बाद दो किसान नेता आंदोलन से अलग हो गए हैं। भाकियू (भानु गुट) और वीएम सिंह आंदोलन से अलग हो गए हैं। किसान आंदोलन से जुड़ा हर अपडेट। इधर हरियाणा के तीन जिलों में आज शाम तक इंटरनेट सेवा निलंबित रहेंगी। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के तीन जिलों -सोनीपत, झज्जर और पलवल में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं शाम पांच बजे तक निलंबित कर दी है।

इधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तरी दिल्ली के उन दो अस्पतालों का दौरा करेंगे जहां 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा में घायल हुए पुलिस कर्मियों को भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page