मनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी के पिता का निधन

मुंबई – बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी के पिता और गुजराती सिनेमा के चर्चित निर्माता, निर्देशक, लेखक और अभिनेता अरविंद जोशी का आज सुबह निधन हो गया। 84 साल के अरविंद जोशी उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और जुहू स्थित नानावटी अस्पताल में भर्ती थे। इस बात की जानकारी ड्रेड एनालसिस्ट कोमल नाहटा ने सोशल मीडिया पर लोगों के साथ शेयर की है।

कोमल नाहाटा ने अरविंद जोशी के निधन की जानकारी देते हुए लिखा कि गुजराती थिएटर के पूर्व एक्टर-डायरेक्टर का निधन हो गया है। शरमन जोशी, बेटी मानसी जोशी रॉय और उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं हैं’ | परेश रावल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘भारतीय रंगमंच को बड़ा नुकसान, बेहद दुख के साथ हम जाने-माने अभिनेता श्री अरविंद जोशी को अलविदा कहते हैं।’

अरविंद जोशी ने ना केवल गुजराती फिल्मों में बल्कि गुजराती नाटकों में भी जबरदस्त काम किया है। इसके अलावा एक्टर ने हिंदी सिनेमा में भी अपने काम का लोहा मनवाया है। अरविंद जोशी ने ‘इत्तेफाक’, ‘शोले’ जैसी मशहूर फिल्मों में अपने एक्टिंग से सबको हैरान कर दिया था।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page