विश्व

बड़ी खबर : अमेरिका में फिर एक बार गोलीबारी

बड़ी खबर : अमेरिका में फिर एक बार गोलीबारी

वाशिंगटन – अमेरिका के उत्तर विस्कॉन्सिन के एक मॉल में रविवार को गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर एक संदिग्ध फरार हो गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा एक अन्य मामूली रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस घटना की सूचना के बाद रविवार अपराह्न 3.30 बजे के आसपास ग्रेंड शूट के फॉक्स रिवर मॉल में पहुंची।

जानकारी के मुताबिक, अज्ञात हमलावर को रविवार देर रात तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका था। ग्रेंड शूट के पुलिस अधिकारी ट्रेविस वास ने मृतक और घायल में से किसी की पहचान जाहिर नहीं की है। उन्होंने कहा कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गया था। पुलिस चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है और सुराग जुटा रही है। घटना के पीछे की वजह भी सार्वजनिक नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page