खेल

भारतीय टीम के इस क्रिकेटर ने अब की शादी, आईपीएल में 11.50 करोड़ में बिक चूका है…

नई दिल्ली – भारतीय क्रिकेटर जयदेव उनादकट अपनी मंगेतर रिनी संग विवाह बंधन में बंध गए। शादी का कार्यक्रम गुजारत के आणंद शहर के मधुबन रिसोर्ट में हुआ। हालांकि शादी को लेकर उनादकट और रिनी दोनों ने ही सोशल मीडिया में इसकी जानकारी शेयर नहीं की है। कपल ने शादी फंक्शन को प्राइवेट रखा है। शादी में सिर्फ करीबी लोगों को ही आमंत्रित किया गया है।

शादी के लिए दोनों के परिवार सहित दो दिनों से आणंद में हैं। सोमवार को संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ। इसके कुछ वीडियो उनादकट के ही दोस्तों ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। उनादकट की मंगेतर रिनी पेशे से वकील हैं। दोनों ने 15 मार्च 2020 को सगाई की थी, लेकिन शादी की तारीख की बात सीक्रेट रखी थी। सगाई के दो दिन पहले ही उनादकट ने रणजी में सौराष्ट्र की टीम के चैंपियन बनाया था। रिनी और जयदेव काफी दिन से एकदूसरे को डेट कर रहे हैं।

बता दें कि जयदेव उनादकट भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ज्यादा समय तक नहीं खेल पाए हों लेकिन आईपीएल के वह स्टार खिलाड़ी हैं। साल 2018 में जयदेव को 11.50 करोड़ रुपए में राजस्थान रॉयल्स ने ख़रीदा था।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page