मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा फिर एक बार हॉट सिज़लिंग पोज़ की वजह से हैं सुर्ख़ियों में, देखें वायरल तस्वीरें

न्यूयॉर्क : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना नाम कमाया है। प्रियंका हमेशा कुछ नया करने की कोशिश में रहती हैं। वह पहले ही अभिनय में अपना दमखम दिखा चुकी हैं और साथ ही में, अभिनेत्री एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाती हैं। आजकल प्रियंका अपने एक फोटोशूट की वजह से चर्चा में हैं। प्रियंका ने यह फोटोशूट ‘एल्ले यूके’ मैगजीन के लिए करवाया है। प्रियंका इस मैगज़ीन के मार्च अंक के कवर पर दिखाई देंगी।

इस मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक के अपने सफर के बारे में भी बात की। प्रियंका ने कहा है कि उन्होंने 15 साल तक लगातार काम किया। चाहे वह होली हो, दिवाली या जन्मदिन, उन्होंने हर दिन काम किया, हमेशा लोकेशन पर रही।

प्रियंका ने कहा कि जैसे ही उन्होंने मुंबई में अपना घर बनाया, उन्हें क्वांटिको सीरीज़ मिली और वह न्यूयॉर्क चली गईं। घर अभी बस बन के तैयार ही हुआ था कि मुझे एलए जाना पड़ा।

प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि लॉकडाउन के कारण उन्हें थोड़ी राहत मिली। इस दौरान उन्होंने अपनी अधूरी किताब लिखी। शादी के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि वह हर तीन हफ्ते में अपने पति निक जोनास से मिलती हैं। अभिनेत्री ने कहा कि शादी के बाद, उन्होंने यह नियम बना लिया है कि महीने में एक बार दोनों एक-दूसरे से ज़रूर मिल सकते हैं।

फिलहाल, प्रियंका के नए फोटोशूट को काफी प्रशंसक मिल रहे हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई है। फिल्म को बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक लोगों ने खूब सराहा है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page