भारत

यूपी में गरमाई राजनीति, इस बड़े नेता पर फेंकी गई स्याही, पथराव भी हुआ

लखनऊ –

उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप की घटना के बाद वहां राजनीति गरमा गयी है। गांव में बड़े-बड़े नेताओं का आना-जाना शुरू है। पुलिस बल के साथ-साथ मीडिया का भी जमावड़ा है। बीते दिन ही कांग्रेस नेता राहुल और प्रियंका गांधी के परिवार से मुलाकात की। हालांकि राजनितिक माहौल बहुत गरम है। साथ ही देश भर के लोगों में गुस्सा है।

इस बीच एक बड़े नेता पर स्याही फेंकी गयी। दरअसल सपा नेता धर्मेन्द्र यादव, आरएलडी नेता जयंत चौधरी के बाद आज आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और राज्यसभा संसद संजय सिंह पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए हाथरस में उनके घर पहुंचे। सोमवार को जब आम आदमी पार्टी (आप) का एक प्रतिनिधि मंडल पीड़ित के घर पहुंचा। उसी दौरान इस आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर एक युवक ने स्याही फेंक दी। मौके पर पथराव भी हुआ।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने स्याही फेंकने वाले युवक को पकड़ लिया है। परिजनों से मिलने के लिए गए आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल में राखी विडलान आप विधायक दिल्ली, राजेंद्र पाल गौतम दिल्ली सामाजिक न्याय मंत्री, संजय सिंह राज्य सभा सांसद, हरपाल सिंह चीना एलओपी नेता शामिल थे। इधर संजय सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग की है।

इससे पहले स्थानीय बीजेपी सांसद राजवीर सिंह दिलेर कल यानी रविवार को आरोपियों से मिलने जेल पहुंचे थे, लेकिन जेलर के कमरे से ही उन्हें बैरंग लौटा दिया गया। जेल प्रशासन ने उन्हें आरोपियों से मिलने की इजाजत नहीं दी है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page