मनोरंजन

मां बनने वाली है प्रियंका चोपड़ा? फोटो में कुछ छुपाती आई नजर, देखें

मुंबई – बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, करीना कपूर के बाद अब सबकी नजर प्रियंका चोपड़ा पर आ कर टिकी है। प्रियंका की मां बनने की अफवाहें कई बार सामने आ चुकी हैं। हालांकि इस बार कुछ अलग लग रहा है। खबर के अनुसार इन दिनों सोशल मीडिया पर कयास लगाया जा रहा है कि प्रियंका जल्द मां बनने वाली हैं।

दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आईं थीं, जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं। वायरल हुईं इन फोटोज में प्रियंका चोपड़ा लंदन में घूमती दिखाई दे रही हैं। फोटोज से साफ पता चल रहा है कि प्रियंका चोपड़ा का वेट कुछ बढ़ा हुआ सा दिखाई दे रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनकी पहली प्रेग्नेंसी की चर्चा काफी गर्मा रही है। फैंस को प्रियंका के वेट से लग रहा है कि वह मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस की जो फोटोज सामने आई हैं उनमें वह या तो लूज कपड़ों में नजर आ रही हैं या फिर बैक से फोटो ली गई हैं।

जबकि फैंस कह रहे हैं कि जिस तरह से कुछ दिनों से एक्ट्रेस अपने वीडियोज में केवल फेस ही दिखा रही हैं उससे लग रहा है कि वह मां बनने वाली हैं इसलिए वह खुद को छुपाने की कोशिश कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो एक्ट्रेस को हाल ही में फैंस ने द व्हाइट टाइगर फिल्म में देखा था।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page