मनोरंजन

Sad News : मशहूर पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर का निधन

नई दिल्ली – अभी-अभी एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल पंजाब के मशहूर सिंगर सरदूल सिकंदर का निधन हो गया है। वह 60 साल के थे। जानकारी के मुताबिक, पंजाब में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। बता दें कि सरदूल सिकंदर काफी समय से बीमार चल रहे थे। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद वह कोरोना संक्रमण पाए गए थे। तब से उनका इलाज चल रहा था।

और आज उनका देहांत हो गया। सरदूल सिकंदर ने कई पंजाबी हिट गाने गाए हैं। उनकी पहली एलबम 1980 के दशक में आई थी। एलबम का नाम ‘रोडवेज दी लारी’ था। इसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 1991 में आई उनकी एलबम ‘हुस्ना दे मल्को’ ने दुनियाभर में धूम मचाई। इसकी 5.1 मिलियन कॉपियां बिकीं थी।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page