मनोरंजन

ड्रग्स केस : रिया को किया गया रिहा, भाई शौविक अभी भी जेल में

मुंबई –

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती के लिए राहत की खबर आई है। दरअसल मुंबई के भायकला जेल में बंद रिया कको बेल मिल गयी है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिया को सर्शत जमानत दे दी है। हालांकि भाई शोविक अब भी जेल में ही रहेगा। इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने कल रिया और शौविक समेत सभी 6 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

कई शर्तों पर रिया को किया गया रिहा
बता दें कि सुशांत के स्टाफ मैनेजर सैमुअल मिरांडा को भी जमानत मिल गई है। एनसीबी ने कहा है कि जिन्हें भी कोर्ट ने बेल दी है वो उसके खिलाफ अपील करेगी। रिया चक्रवर्ती को 1 लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिली है। रिया को पासपोर्ट जमा करना होगा। रिया को मुंबई से बाहर जाने के लिए मंजूरी लेनी होगी। कभी भी रिया को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

याद हो कि रिया को एनसीबी ने 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था। रिया पर सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स की खरीद फिरोख्त करने का आरोप है। रिया को जमानत मिलने के बाद उनके वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि बॉम्बे हाईकोर्ट के रिया को बेल देने के फैसले का हम खुश हैं। सच और न्याय की जीत हुई है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page