भारत

Gujarat Tehsil-Panchayat Elections : काउंटिंग शुरू, भाजपा-कांगेस और AAP में कड़ी टक्कर

अहमदाबाद – गुजरात में नगरपालिकाओं, जिला पंचायतों और तालुक पंचायतों के लिए हुए चुनाव की काउंटिंग शुरू हो गयी है। मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। कुल 8473 सीटों में से 81 नगरपालिकाओं, 31 जिला पंचायतों और 231 तालुक पंचायतों में 237 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं।

यानि की कुल 8,235 सीटों पर चुनाव हुए है। 8,235 सीटों के लिए बीजेपी ने 8,161 उम्मीदवार, कांग्रेस ने 7,778, आम आदमी पार्टी (AAP) ने 2,090 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। गुजरात की 81 नगरपालिकाओं, 31 जिला पंचायतों और 231 तालुका पंचायतों के लिए चुनावों में रविवार को 60 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया था।

इसके अलावा, तालुका पंचायतों की दो सीटों और नगरपालिका की 24 सीटों के लिए उपचुनाव भी हुए हैं। इनका परिणाम आज आना है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page