झारखंड Archives - बिगन्यूज - BIGNEWS https://hindi.bignews.co/tag/झारखंड/ Local News Mon, 26 Oct 2020 06:16:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.3.1 https://hindi.bignews.co/wp-content/uploads/sites/2/2020/09/faviconicon-150x150.png झारखंड Archives - बिगन्यूज - BIGNEWS https://hindi.bignews.co/tag/झारखंड/ 32 32 184620393 कोयला घोटाला में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे को 3 साल सजा https://hindi.bignews.co/2020/10/26/%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%af%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%98%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%87/ Mon, 26 Oct 2020 06:16:08 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=1706 नई दिल्ली – केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की एक विशेष अदालत ने कोयला घोटाला मामले में 21 साल पुराने केस में आज सजा सुनाई है। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे को 3 साल की कैद हुई है। साथ ही घोटाले से जुड़े अन्य दो दोषियों को भी तीन साल की सजा सुनाई गई है। …

The post कोयला घोटाला में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे को 3 साल सजा appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
नई दिल्ली –

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की एक विशेष अदालत ने कोयला घोटाला मामले में 21 साल पुराने केस में आज सजा सुनाई है। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे को 3 साल की कैद हुई है। साथ ही घोटाले से जुड़े अन्य दो दोषियों को भी तीन साल की सजा सुनाई गई है। यह मामला झारखंड कोयला ब्लॉक के आवंटन में कथित अनियमितता से संबंधित था।

बता दे कि दिलीप रे अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में कोयला राज्य मंत्री थे। ये मामला 1999 में झारखंड कोयला ब्लॉक के आवंटन में अनियमितता से जुड़ा है। विशेष न्यायाधीश भरत पराशर ने दिलीप रे को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत दोषी पाया, जबकि अन्य को धोखाधड़ी और साजिश रचने का दोषी पाया गया।

दोषियों के नाम –
सीबीआई की विशेष अदालत ने दिलीप रे के अलावा कोयला मंत्रालय के तत्कालीन दो वरिष्ठ अधिकारी, प्रदीप कुमार बनर्जी और नित्या नंद गौतम, कैस्ट्रोन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (सीटीएल), इसके निदेशक महेंद्र कुमार अग्रवाल और कैस्ट्रॉन माइनिंग लिमिटेड (सीएमएल) को भी दोषी ठहराया था।

The post कोयला घोटाला में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे को 3 साल सजा appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
1706
झारखंड : तीन बहनों को सांप ने काटा, घर वाले रात भर करते रहे झाड़फूंक, सुबह हो गई मौत https://hindi.bignews.co/2020/10/20/%e0%a4%9d%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%ac%e0%a4%b9%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%aa-%e0%a4%a8/ Tue, 20 Oct 2020 11:15:46 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=1479 रांची – झारखंड के सिमडेगा में सांप काटने के बाद अंधविश्वास में तीन बहनों की मौत हो गयी। जिसके बाद पुरे परिवार में मातम पसर गया। हैरानी की बात यह है कि सांप काटने के बाद भी तीनों बहनों को डॉक्टर के पास न ले जाकर परिवार वालों ने रात भर झाड़-फूंक करते रहे। फिर …

The post झारखंड : तीन बहनों को सांप ने काटा, घर वाले रात भर करते रहे झाड़फूंक, सुबह हो गई मौत appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
रांची –

झारखंड के सिमडेगा में सांप काटने के बाद अंधविश्वास में तीन बहनों की मौत हो गयी। जिसके बाद पुरे परिवार में मातम पसर गया। हैरानी की बात यह है कि सांप काटने के बाद भी तीनों बहनों को डॉक्टर के पास न ले जाकर परिवार वालों ने रात भर झाड़-फूंक करते रहे। फिर इतनी देर हो गयी की सुबह तक तीनों की मौत हो गई।

सुबह पुलिस के लाख समझाने के बाद परिवार वालों ने तीनों बहनों को डॉक्टर के पास ले गए। तब पता चला कि तीनों की मौत हो चुकी है। जब डॉक्टर ने परिवारों को मौत की खबर दी तो परिजनों को डॉक्टर पर विश्वास नहीं हुआ। जिसके बाद अब परिवार वालों ने अब तीनों के शव को एक बार फिर झाड़फूंक कराने के ओडिशा रवाना हो गए है।

तीनों मृतकों के नाम अंकिता लकड़ा (12), हर्षिता लकड़ा (10 ) और एडलिन एक्का (8 ) है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, तीन बच्चियों को सांप ने गांव में उस वक्त काटा जब वो फर्श पर सो रही थीं।

The post झारखंड : तीन बहनों को सांप ने काटा, घर वाले रात भर करते रहे झाड़फूंक, सुबह हो गई मौत appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
1479
BIG NEWS : झारखंड में भीषण दुर्घटना, 2 की मौत https://hindi.bignews.co/2020/10/12/big-news-horrific-accident-in-jharkhand-2-killed/ Mon, 12 Oct 2020 11:49:39 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=1144 रांची – झारखंड के हजारीबाग जिला में एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। यह दुर्घटना बेहद भीषण था। इस हादसे में मां हुए बेटे की मौत हो गयी। जबकि बेटी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जानकारी के मुताबिक, यह सड़क दुर्घटना बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर थाना क्षेत्र …

The post BIG NEWS : झारखंड में भीषण दुर्घटना, 2 की मौत appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
रांची –

झारखंड के हजारीबाग जिला में एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। यह दुर्घटना बेहद भीषण था। इस हादसे में मां हुए बेटे की मौत हो गयी। जबकि बेटी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जानकारी के मुताबिक, यह सड़क दुर्घटना बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर थाना क्षेत्र में हुई। दुर्घटना इतना भीषण था की पूरी कार क्षतिग्रस्त हो गयी।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना रविवार देर रात 2:30 बजे के करीब जीटी रोड पर सूर्यकुंड मोड़ के करीब हुई। दरअसल धनबाद की ओर जा रही ट्रक (UP 65BT 1240) को पीछे से आ रही टिंबर गाड़ी (WB40 Q 6629) के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में मारुति कार के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गये। हादसे में कार पर सवार बिहार के औरंगाबाद जिला के देव कंचनपुर निवासी जसमतिया देवी (45) पति स्व महराज पासवान एवं उनके पुत्र सनोज पासवान (22) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

जबकि 3 लोग घायल हो गये। कार पर सवार लोग बिहार के औरंगाबाद जिला से पश्चिम बंगाल के आसनसोल जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में कार के चालक ने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया और यह दुर्घटना हो गयी।

The post BIG NEWS : झारखंड में भीषण दुर्घटना, 2 की मौत appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
1144
यहां चल रही थी IPL की बड़ी सट्टेबाजी, पुलिस ने की रेड, 14 लोग गिरफ्तार https://hindi.bignews.co/2020/10/12/ipl-betting-was-going-on-here-police-raided-14-people-arrested/ Mon, 12 Oct 2020 04:16:07 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=1101 नई दिल्ली – आईपीएल शुरू होते ही सट्टेबाजी का काला कारोबार फिर से शुरू हो गया है जिस पर लगाम लगाने के लिए पुलिस भी मुस्तैद है। ताजा मामले में राजस्थान एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सट्टेबाजी को लेकर हैदराबाद, दिल्ली, जयपुर समेत कई जगहों पर छापेमारी की। इस छापेमारी में सात सट्टेबाज हैदराबाद …

The post यहां चल रही थी IPL की बड़ी सट्टेबाजी, पुलिस ने की रेड, 14 लोग गिरफ्तार appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
नई दिल्ली –

आईपीएल शुरू होते ही सट्टेबाजी का काला कारोबार फिर से शुरू हो गया है जिस पर लगाम लगाने के लिए पुलिस भी मुस्तैद है। ताजा मामले में राजस्थान एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सट्टेबाजी को लेकर हैदराबाद, दिल्ली, जयपुर समेत कई जगहों पर छापेमारी की। इस छापेमारी में सात सट्टेबाज हैदराबाद से, सात जयपुर से पकड़े गए हैं। यानी कि कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में भी छापेमारी की गयी लेकिन वहां से आरोपी फरार हो गए। गिरफ्तार किए गए लोगों में हैदराबाद से गणेश जलानी, पंकज सेठिया और सुरेश चलानी, जबकि जयपुर से देवेंद्र कोठारी और राजेंद्र शेवेदकर प्रमुख नाम हैं। राजेंद्र शेवेदकर, मुंबई का रहने वाला है जो अंतरराज्यीय गिरोह चलाता है।

इससे पहले कल झारखंड के जमशेदपुर से भी सट्टेबाजी की खबर आयी थी। पुलिस कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जुआ-मटका में लगाए लगभग सात हजार रुपए, मटका का टिकट, कॉपी, थर्मोकोल का बोर्ड और मोबाइल को जब्त किया जिससे आईपीएल की सट्टेबाजी ऑनलाइन हो रही थी। शनिवार को चेन्नई और बेंगलुरु में भी पुलिस द्वारा कारवाई की गयी। उनके पास से 81,100 रुपये कैश, आधा दर्जन वॉकी टॉकी, लैपटॉप, मोबाइल फोन, टीवी, टाटा स्काई, इंटरनेट राउटर, प्लेइंग कार्ड, जुआ चार्ट बरामद हुए हैं।

The post यहां चल रही थी IPL की बड़ी सट्टेबाजी, पुलिस ने की रेड, 14 लोग गिरफ्तार appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
1101
चारा घोटाला : लालू यादव को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत https://hindi.bignews.co/2020/10/09/%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%98%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%82-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%9d/ Fri, 09 Oct 2020 09:17:22 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=1015 रांची – चारा घोटाले से संबंधित चाईबासा ट्रेजरी मामले में बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है। हालांकि, लालू यादव अभी जेल में ही रहेंगे क्योंकि दुमका कोषागार मामला अभी लंबित है। गौरतलब है कि चाईबासा ट्रेजरी केस में लालू यादव ने आधी …

The post चारा घोटाला : लालू यादव को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
रांची –

चारा घोटाले से संबंधित चाईबासा ट्रेजरी मामले में बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है। हालांकि, लालू यादव अभी जेल में ही रहेंगे क्योंकि दुमका कोषागार मामला अभी लंबित है। गौरतलब है कि चाईबासा ट्रेजरी केस में लालू यादव ने आधी सजा पूरी कर लेने का हवाला देते हुए जमानत के लिए अर्जी डाली थी।

बता दें कि पिछली सुनवाई में सीबीआई ने कहा था कि अभी आधी सजा पूरी होने में 26 दिन बाकी है। इसके बाद मामले की सुनवाई 9 अक्टूबर तक के लिए टाल दी गई थी। आज लालू यादव को चाईबासा केस में जमानत मिल गई है।  चाईबासा मामले में जमानत मिल जाने के बाद भी लालू यादव को जेल में ही रहना होगा, क्योंकि चारा घोटाले के दुमका केस में सजायाफ्ता हैं और मामले में उन्हें अभी जमानत मिलनी बाकी है। नवंबर में दुमका केस में भी लालू यादव की सजा की आधी पूरी हो जाएगी। लालू यादव के वकील उम्मीद कर रहे हैं कि नवंबर के बाद वो जेल से बाहर आ सकते हैं।

बता दें कि लालू यादव चारा घोटाले के तीन विभिन्न मामलों में 14 साल तक की कैद की सजा पाने के बाद 23 दिसंबर, 2017 से इलाज के लिए न्यायिक हिरासत में झारखंड के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान राजेन्द्र आयुर्विग्यान संस्थान (रिम्स) में भर्ती हैं। कुछ महीने पहले लालू को कथित तौर पर कोरोना वारयस संकट से बचाने के लिए रिम्स निदेशक के बंगले में शिफ्ट कर दिया गया है।

The post चारा घोटाला : लालू यादव को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
1015
12 राज्यों की 57 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, इन राज्यों की 7 सीटों पर नहीं होगा मतदान https://hindi.bignews.co/2020/09/29/12-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-57-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%9f%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8/ Tue, 29 Sep 2020 11:47:50 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=507 नई दिल्ली – चुनाव आयोग ने मंगलवार को 56 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया। छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, तेलंगाना, झारखंड और कर्नाटक की 56 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 10 नवंबर को की …

The post 12 राज्यों की 57 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, इन राज्यों की 7 सीटों पर नहीं होगा मतदान appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
नई दिल्ली –

चुनाव आयोग ने मंगलवार को 56 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया। छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, तेलंगाना, झारखंड और कर्नाटक की 56 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 10 नवंबर को की जाएगी। 10 नवंबर को ही बिहार विधानसभा चुनाव के भी नतीजे आएंगे। चुनाव आयोग ने असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर उपचुनाव नहीं कराने का फैसला किया है। जिन सीटों पर उपचुनाव नहीं कराए जाएंगे उनमें असम की रंगपारा और सिबसागर सीट, केरल की कुट्टनाद और चवारा सीट, तमिलनाडु की तिरुवोटियूर, गुडियाट्टम और फलकट शामिल है।

मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर सभी की नजर लगी है, क्योंकि इनमें से 25 सीटें कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद खाली हुई हैं। 3 सीटें पर उपचुनाव विधायकों के असामयिक निधन के चलते हो रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के पाला बदलने का इन चुनावों पर क्या असर पड़ता है। गुजरात की जिन 8 सीटों पर मतदान होगा उनमें बोटाद, गढडा, कपराडा, करजन, डांग, अबडासा, लिमडी, और मोरबी शामिल हैं। जिन सीटों पर मतदान होगा उनमें गुजरात की 8 सीट, यूपी की सात, झारखंड, मणिपुर, नगालैंड, ओडिशा और कर्नाटक की दो-दो और तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की एक एक सीट हैं।

The post 12 राज्यों की 57 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, इन राज्यों की 7 सीटों पर नहीं होगा मतदान appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
507
बड़ी खबर : झारखंड के शिक्षा मंत्री की तबीयत बिगड़ी https://hindi.bignews.co/2020/09/28/%e0%a4%ac%e0%a5%9c%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0-%e0%a4%9d%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%ae/ Mon, 28 Sep 2020 08:43:33 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=417 रांची – देशभर  में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है। भारत में इसकी संख्या अब 60  लाख के पार पहुंच गयी है। जबकि 95 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की अचानक तबीयत बिगड़ गयी …

The post बड़ी खबर : झारखंड के शिक्षा मंत्री की तबीयत बिगड़ी appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
रांची –

देशभर  में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है। भारत में इसकी संख्या अब 60  लाख के पार पहुंच गयी है। जबकि 95 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की अचानक तबीयत बिगड़ गयी है। जिसके बाद उन्हें रिम्स में भर्ती कराने के लिए रांची भेजा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि उन्हें खांसी की शिकायत थी। आज जांच में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। आज सुबह इनकी जांच की गयी। इसमें कोरोना की पुष्टि हुई है। जानकारी के मुताबिक, मंत्री को स्पेशल एंबुलेंस से रांची ले जाया गया है। उनके साथ बोकारो के चिकित्सक व टीम गयी है। मिली जानकारी के अनुसार उन्हें पिछले दो दिनों से हल्की खांसी थी। जिसके बाद उन्होंने स्थानीय स्तर पर उपचार कराया था। वे भंडारीदह स्थित अपने आवास पर ही थे।

इससे पूर्व भी उन्हें एक बार हार्ट की समस्या हुई थी। इसके बाद ऑपरेशन भी कराया गया था। शिक्षा मंत्री फिलहाल बोकारो में थे। अपने विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जाकर बच्चों को पढ़ा रहे थे। 

The post बड़ी खबर : झारखंड के शिक्षा मंत्री की तबीयत बिगड़ी appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
417