सड़क दुर्घटना Archives - बिगन्यूज - BIGNEWS https://hindi.bignews.co/tag/सड़क-दुर्घटना/ Local News Mon, 12 Oct 2020 11:49:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.3.1 https://hindi.bignews.co/wp-content/uploads/sites/2/2020/09/faviconicon-150x150.png सड़क दुर्घटना Archives - बिगन्यूज - BIGNEWS https://hindi.bignews.co/tag/सड़क-दुर्घटना/ 32 32 184620393 BIG NEWS : झारखंड में भीषण दुर्घटना, 2 की मौत https://hindi.bignews.co/2020/10/12/big-news-horrific-accident-in-jharkhand-2-killed/ Mon, 12 Oct 2020 11:49:39 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=1144 रांची – झारखंड के हजारीबाग जिला में एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। यह दुर्घटना बेहद भीषण था। इस हादसे में मां हुए बेटे की मौत हो गयी। जबकि बेटी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जानकारी के मुताबिक, यह सड़क दुर्घटना बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर थाना क्षेत्र …

The post BIG NEWS : झारखंड में भीषण दुर्घटना, 2 की मौत appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
रांची –

झारखंड के हजारीबाग जिला में एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। यह दुर्घटना बेहद भीषण था। इस हादसे में मां हुए बेटे की मौत हो गयी। जबकि बेटी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जानकारी के मुताबिक, यह सड़क दुर्घटना बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर थाना क्षेत्र में हुई। दुर्घटना इतना भीषण था की पूरी कार क्षतिग्रस्त हो गयी।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना रविवार देर रात 2:30 बजे के करीब जीटी रोड पर सूर्यकुंड मोड़ के करीब हुई। दरअसल धनबाद की ओर जा रही ट्रक (UP 65BT 1240) को पीछे से आ रही टिंबर गाड़ी (WB40 Q 6629) के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में मारुति कार के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गये। हादसे में कार पर सवार बिहार के औरंगाबाद जिला के देव कंचनपुर निवासी जसमतिया देवी (45) पति स्व महराज पासवान एवं उनके पुत्र सनोज पासवान (22) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

जबकि 3 लोग घायल हो गये। कार पर सवार लोग बिहार के औरंगाबाद जिला से पश्चिम बंगाल के आसनसोल जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में कार के चालक ने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया और यह दुर्घटना हो गयी।

The post BIG NEWS : झारखंड में भीषण दुर्घटना, 2 की मौत appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
1144