Bhopal Archives - बिगन्यूज - BIGNEWS https://hindi.bignews.co/tag/bhopal/ Local News Fri, 30 Oct 2020 10:21:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.3.1 https://hindi.bignews.co/wp-content/uploads/sites/2/2020/09/faviconicon-150x150.png Bhopal Archives - बिगन्यूज - BIGNEWS https://hindi.bignews.co/tag/bhopal/ 32 32 184620393 फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रां को जाकिर नाइक ने दी धमकी, बोले- मिलेगी दर्दनाक सजा https://hindi.bignews.co/2020/10/30/%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%95/ Fri, 30 Oct 2020 10:02:43 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=2085 नई दिल्ली – मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद के बाद अब फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रां को जाकिर नाइक ने दी धमकी दी है। दरअसल भारत से निर्वासित मुस्लिम स्कॉलर जाकिर नाइक का बयान सामने आया है। जाकिर नाइक ने फेसबुक पर एक और भड़काऊ पोस्ट डाला है। मैक्रों का बिना नाम लिए ही विवादित …

The post फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रां को जाकिर नाइक ने दी धमकी, बोले- मिलेगी दर्दनाक सजा appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
नई दिल्ली –

मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद के बाद अब फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रां को जाकिर नाइक ने दी धमकी दी है। दरअसल भारत से निर्वासित मुस्लिम स्कॉलर जाकिर नाइक का बयान सामने आया है। जाकिर नाइक ने फेसबुक पर एक और भड़काऊ पोस्ट डाला है। मैक्रों का बिना नाम लिए ही विवादित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक ने भड़काऊ और विवादित बयान दिया है और कहा कि अल्लाह के बंदे को गाली देने वालों को दर्दनाक सजा मिलेगी।

इसके बाद जाकिर ने शुक्रवार को एक बार भड़काने वाली भाषा का प्रयोग करते हुए पोस्ट डाली है। इसमें जाकिर ने कहा है कि “वास्तव में, जो लोग अल्लाह और उसके रसूल को गाली देते हैं – अल्लाह ने उनके लिए अपमानजनक सजा की तैयारी की है।”

क्या है पूरा मामला –
दरअसल यह मामला पेरिस के उपनगरीय इलाके में एक शिक्षक की हत्या का है। जिसने पैगंबर मोहम्मद के कार्टून अपने विद्यार्थियों को दिखाए। बाद में उसकी सिर काटकर हत्या कर दी गई थी। शिक्षक की हत्या के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की ओर से की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मुस्लिम देशों के बीच फ्रांस के खिलाफ माहौल बनता जा रहा है।

The post फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रां को जाकिर नाइक ने दी धमकी, बोले- मिलेगी दर्दनाक सजा appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
2085
पैगंबर मोहम्मद कार्टून विवाद : भोपाल में जोरदार प्रदर्शन, शिवराज बोले- शांति भंग करने पर नहीं बख्शे जाएंगे https://hindi.bignews.co/2020/10/30/%e0%a4%aa%e0%a5%88%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%b5/ Fri, 30 Oct 2020 07:28:56 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=2065 भोपाल – पैगंबर मोहम्मद कार्टून विवाद अब पूरी तरह गरमा गया है। फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के ख़िलाफ़ जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। अब इसका विरोध भारत में भी शुरू हो गया है। हालांकि भारत सरकार फ्रांस के साथ खड़ी है। इस बीच एक प्रदर्शन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के इक़बाल मैदान में भी …

The post पैगंबर मोहम्मद कार्टून विवाद : भोपाल में जोरदार प्रदर्शन, शिवराज बोले- शांति भंग करने पर नहीं बख्शे जाएंगे appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
भोपाल –

पैगंबर मोहम्मद कार्टून विवाद अब पूरी तरह गरमा गया है। फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के ख़िलाफ़ जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। अब इसका विरोध भारत में भी शुरू हो गया है। हालांकि भारत सरकार फ्रांस के साथ खड़ी है। इस बीच एक प्रदर्शन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के इक़बाल मैदान में भी कल हुआ। कोरोना वायरस की गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए कांग्रेस विधायक आरिफ़ मसूद की अगुवाई में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया।

अब इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सख़्ती दिखाई है। सीएम ने कहा है कि मध्य प्रदेश शांति का टापू है। लेकिन, अब भोपाल में शांति भंग करने वालों से सख़्ती से निपटा जाएगा। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वो कोई भी हो। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने मांग की कि केंद्र सरकार फ्रांस में भारतीय राजदूत को वहां के शासन के ‘मुस्लिम विरोधी’ रुख के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए कहे।

क्या है पूरा मामला –
दरअसल यह मामला पेरिस के उपनगरीय इलाके में एक शिक्षक की हत्या का है। जिसने पैगंबर मोहम्मद के कार्टून अपने विद्यार्थियों को दिखाए। बाद में उसकी सिर काटकर हत्या कर दी गई थी। शिक्षक की हत्या के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की ओर से की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मुस्लिम देशों के बीच फ्रांस के खिलाफ माहौल बनता जा रहा है।

The post पैगंबर मोहम्मद कार्टून विवाद : भोपाल में जोरदार प्रदर्शन, शिवराज बोले- शांति भंग करने पर नहीं बख्शे जाएंगे appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
2065