breaking news Archives - बिगन्यूज - BIGNEWS https://hindi.bignews.co/tag/breaking-news/ Local News Sat, 21 Nov 2020 06:38:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.3.1 https://hindi.bignews.co/wp-content/uploads/sites/2/2020/09/faviconicon-150x150.png breaking news Archives - बिगन्यूज - BIGNEWS https://hindi.bignews.co/tag/breaking-news/ 32 32 184620393 BREAKING : असम के जोरहाट में 10 से अधिक घरों में लगी भीषण आग – Video https://hindi.bignews.co/2020/11/21/breaking-%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-10-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95/ Sat, 21 Nov 2020 05:53:26 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=3287 दिसपुर – असम के जोरहाट शहर स्थित राजा मैडम रोड पर आज सुबह भीषण आग लग गई। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आग 10 से अधिक घरों में लगी है, लेकिन राहत भरी खबर यह है कि इस भीषण दुर्घटना में अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। #WATCH | असम: जोरहाट …

The post BREAKING : असम के जोरहाट में 10 से अधिक घरों में लगी भीषण आग – Video appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
दिसपुर –

असम के जोरहाट शहर स्थित राजा मैडम रोड पर आज सुबह भीषण आग लग गई। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आग 10 से अधिक घरों में लगी है, लेकिन राहत भरी खबर यह है कि इस भीषण दुर्घटना में अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंच चुकी है। आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की जा रही है। आग लगते ही हर तरफ हड़कंप मच गया है। लोगों में अफरा-तफरी मच गयी है।

The post BREAKING : असम के जोरहाट में 10 से अधिक घरों में लगी भीषण आग – Video appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
3287
हाथरस, राजस्थान के बाद अब सूरत में दरिंदगी, लड़की के प्राइवेट पार्ट से बह रहा था खून https://hindi.bignews.co/2020/10/13/surat-blood-was-flowing-from-the-private-part-of-the-girl/ Tue, 13 Oct 2020 11:48:35 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=1185 सूरत – हाथरस, राजस्थान के बाद गुजरात से एक दरिंदगी की घटना सामने आई है। दरअसल सूरत के पलसाणा में गंगाधरा के गंगापुर रेलवे ट्रैक के पास एक लड़की बेहोश हालत में मिली। वह बुरी तरह से जख्मी थी। पीड़ित लड़की को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही …

The post हाथरस, राजस्थान के बाद अब सूरत में दरिंदगी, लड़की के प्राइवेट पार्ट से बह रहा था खून appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
सूरत –

हाथरस, राजस्थान के बाद गुजरात से एक दरिंदगी की घटना सामने आई है। दरअसल सूरत के पलसाणा में गंगाधरा के गंगापुर रेलवे ट्रैक के पास एक लड़की बेहोश हालत में मिली। वह बुरी तरह से जख्मी थी। पीड़ित लड़की को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों ने उस लड़की के साथ बलात्कार किए जाने की आशंका जताई है। फिलहाल, उसका मेडिकल कराए जाने की तैयारी है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद साफ़ हो जायेगा की लड़की के साथ बलात्कार हुआ है की नहीं। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

लड़की के प्राइवेट पार्ट से बह रहा खून –
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने महिला के पड़े होने की सूचना कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद उस लड़की को तुरंत सिविल अस्पताल में ले जाया गया। लड़की के साथ हद दर्ज की दरिंदगी की गई। उसके एक हाथ और पैर में फ्रेक्चर है। उसके होठ पर चोट के निशान है। साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था।

क्या कहा डॉक्टर ने –
न्यू सिविल अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर ओमकार चौधरी के मुताबिक, लड़की के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं। उसके शरीर में तीन फ्रेक्चर हैं। उसके गुप्तांग में भी मेजर इंजरी है इसलिए यह एक्सीडेंट की घटना नहीं हो सकती। लड़की के साथ कुछ गलत होने की आशंका है।

डॉ ओमकार चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस तरह के घाव लड़की के शरीर पर हैं, उसे देख कर यही लगता है कि उसके साथ वारदात 24 घंटे के अंदर हुई है।

The post हाथरस, राजस्थान के बाद अब सूरत में दरिंदगी, लड़की के प्राइवेट पार्ट से बह रहा था खून appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
1185
BREAKING : UP में तीन दलित बहनों पर एसिड अटैक https://hindi.bignews.co/2020/10/13/breaking-acid-attack-on-three-dalit-sisters-in-up/ Tue, 13 Oct 2020 05:44:11 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=1167 लखनऊ – उत्तर प्रदेश (UP) में जनता खौफ में और बदमाश बेखौफ हो चुके है। यहां हर दिन जुर्म की घटनाएं सामने आ रही है। गैंगरेप के बाद अब एसिड अटैक का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के गोंडा में अब तीन नाबालिग लड़कियों पर एसिड फेंका (Acid Attack) गया है। बताया जा रहा …

The post BREAKING : UP में तीन दलित बहनों पर एसिड अटैक appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
लखनऊ –

उत्तर प्रदेश (UP) में जनता खौफ में और बदमाश बेखौफ हो चुके है। यहां हर दिन जुर्म की घटनाएं सामने आ रही है। गैंगरेप के बाद अब एसिड अटैक का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के गोंडा में अब तीन नाबालिग लड़कियों पर एसिड फेंका (Acid Attack) गया है। बताया जा रहा है कि तीनों लड़कियां सगी बहनें हैं। इन्हें दलित समुदाय का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, घटना बीती रात की है। तीनों बहनों का इलाज स्थानीय जिला अस्पताल में चल रहा है। तीनों जब घर में सोई थी, तब उनके ऊपर एसिड फेंका गया है। दो बहनें मामूली रूप से घायल हैं, जबकि एक बहन के चेहरे पर एसिड पड़ा है। मिली जानकारी के मुताबिक, इनकी उम्र 8, 12 और 17 साल है। अभी तक इस घटना के मंशा के बारे पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

The post BREAKING : UP में तीन दलित बहनों पर एसिड अटैक appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
1167
TRP Scam : हंसा कंपनी के एक और पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार, अब तक 5 की हो चुकी है गिरफ़्तारी https://hindi.bignews.co/2020/10/13/trp-scam-%e0%a4%b9%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5/ Tue, 13 Oct 2020 04:03:01 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=1158 मुंबई – टीआरपी घोटाले के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से हंसा कंपनी के एक और पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। उनका नाम विनय त्रिपाठी है और यह मामले में पांचवीं गिरफ्तारी है। वह पैसा मुहैया कराने के लिए काम कर रहा था। इससे पहले, हंसा कंपनी के विशाल वेद भंडारी (21), …

The post TRP Scam : हंसा कंपनी के एक और पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार, अब तक 5 की हो चुकी है गिरफ़्तारी appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
मुंबई –

टीआरपी घोटाले के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से हंसा कंपनी के एक और पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। उनका नाम विनय त्रिपाठी है और यह मामले में पांचवीं गिरफ्तारी है। वह पैसा मुहैया कराने के लिए काम कर रहा था। इससे पहले, हंसा कंपनी के विशाल वेद भंडारी (21), अंधेरी के बोमपेली नारायण मिस्त्री (44), बॉक्स सिनेमा के नारायण नंदकिशोर शर्मा (47) और मराठी के शिरीष सतीश पत्तनशेट्टी (44) को गिरफ्तार किया गया है। जांच टीम को राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित सात राज्यों में भेजा गया था।

त्रिपाठी टीआरपी घोटाले के आरोपी है। विशाल भंडारी द्वारा टीम को दी गई जानकारी में कहा गया कि मार्च 2019 में हंसा कंपनी के लिए काम करने के दौरान उन्हें नवंबर 2019 में त्रिपाठी से संपर्क किया गया था और मुंबई में पांच घरों में दिन में कम से कम दो घंटे के लिए संबंधित टीवी चैनल देखने के लिए कहा गया था, जहां बॅरोमीटर लगाए गए हैं। बदले में उसे दो घंटे के लिए दो सौ रुपये का लालच दिया गया था। वह नवंबर 2019 से मई 2020 तक इस तरह काम कर रहा था। भंडारी 83 खातों का प्रबंधन कर रहे थे। उसने इनमें से 10 खातों को भुगतान करके प्रबंधित किया था।

पुलिस ने यह भी कहा कि जिन 10 घरों को पैसा दिया गया था, उन्होंने पैसे लेते की बात काबुली है। पुलिस विशाल भंडारी की डायरी के आधार जांच कर रही है। जिसके मुताबिक, 1800 घरों के विवरण के साथ, अन्य एजेंट अन्य चैनलों तक पहुंचने में मदद करेंगे। टीआरपी घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए बोमपेली राव मेस्त्री के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। साथ ही सोमवार को, हंसा कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और उप प्रबंधक से एक जवाब दर्ज किया गया था, उनसे कुछ दस्तावेज मांगे। संदिग्ध चैनलों का फोरेंसिक ऑडिट जल्द ही किया जाएगा।

मुंबई पुलिस की क्रिमिनल इंटेलिजेंस यूनिट (CIU) ने हंसा के सीईओ प्रवीण निज़ारा और डिप्टी मैनेजर नितिन जोकर के जवाब रिकॉर्ड किए हैं। उन्हें जांच से संबंधित कुछ दस्तावेज जमा करने के लिए कहा गया है। रिपब्लिक वितरक हेड घनश्याम सिंह और सीईओ विकास खानचंदानी को शाम 5.30 बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

The post TRP Scam : हंसा कंपनी के एक और पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार, अब तक 5 की हो चुकी है गिरफ़्तारी appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
1158
BIG NEWS : झारखंड में भीषण दुर्घटना, 2 की मौत https://hindi.bignews.co/2020/10/12/big-news-horrific-accident-in-jharkhand-2-killed/ Mon, 12 Oct 2020 11:49:39 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=1144 रांची – झारखंड के हजारीबाग जिला में एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। यह दुर्घटना बेहद भीषण था। इस हादसे में मां हुए बेटे की मौत हो गयी। जबकि बेटी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जानकारी के मुताबिक, यह सड़क दुर्घटना बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर थाना क्षेत्र …

The post BIG NEWS : झारखंड में भीषण दुर्घटना, 2 की मौत appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
रांची –

झारखंड के हजारीबाग जिला में एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। यह दुर्घटना बेहद भीषण था। इस हादसे में मां हुए बेटे की मौत हो गयी। जबकि बेटी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जानकारी के मुताबिक, यह सड़क दुर्घटना बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर थाना क्षेत्र में हुई। दुर्घटना इतना भीषण था की पूरी कार क्षतिग्रस्त हो गयी।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना रविवार देर रात 2:30 बजे के करीब जीटी रोड पर सूर्यकुंड मोड़ के करीब हुई। दरअसल धनबाद की ओर जा रही ट्रक (UP 65BT 1240) को पीछे से आ रही टिंबर गाड़ी (WB40 Q 6629) के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में मारुति कार के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गये। हादसे में कार पर सवार बिहार के औरंगाबाद जिला के देव कंचनपुर निवासी जसमतिया देवी (45) पति स्व महराज पासवान एवं उनके पुत्र सनोज पासवान (22) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

जबकि 3 लोग घायल हो गये। कार पर सवार लोग बिहार के औरंगाबाद जिला से पश्चिम बंगाल के आसनसोल जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में कार के चालक ने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया और यह दुर्घटना हो गयी।

The post BIG NEWS : झारखंड में भीषण दुर्घटना, 2 की मौत appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
1144
PM मोदी ने जारी किया 100 रुपए का सिक्का https://hindi.bignews.co/2020/10/12/pm-modi-issued-100-rupee-coin/ Mon, 12 Oct 2020 09:53:49 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=1133 नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Modi) ने आज एक वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से 100 रुपए का स्मृति सिक्का (Rs 100 Coin) जारी किया है। यह सिक्का विजया राजे सिंधिया के सम्मान में जारी किया गया। बता दें कि विजया राजे सिंधिया को ग्वालियर की राजमाता के तौर पर जाना जाता है। इस …

The post PM मोदी ने जारी किया 100 रुपए का सिक्का appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
नई दिल्ली –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Modi) ने आज एक वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से 100 रुपए का स्मृति सिक्का (Rs 100 Coin) जारी किया है। यह सिक्का विजया राजे सिंधिया के सम्मान में जारी किया गया। बता दें कि विजया राजे सिंधिया को ग्वालियर की राजमाता के तौर पर जाना जाता है। इस मौके पर पीएम ने कहा कि विजया राजे सिंधिया देश की आजादी के पहले और उसके बाद भी भारतीय राजनीति का अहम हिस्सा रहीं।

उनके बारे हमारे आज की पीढ़ी को चर्चा करनी चाहिए। बता दें कि 100 रुपये के इस स्मृति सिक्के को वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) द्वारा तैयार किया गया है।

जानिए खासियत –  
– 100 रुपए के इस सिक्के के दोनों तरफ को खासतौर से डिजाइन किया गया है।
– इस सिक्के के एक तरफ राजमाता विजयाराजे सिंधिया की तस्वीर है।
– इसी तरफ ऊपरी हिस्से हिंदी में ‘श्रीमती विजया राजे सिंधिया की जन्म शताब्दी’ लिखा है।
– नीचे की ओर यह अंग्रेजी में लिखा हुआ है।
– सिक्के के इसी तरफ उनके जन्म का साल 1919 को और जन्त शताब्दी 2019 लिखा हुआ है।
– इस सिक्के के दूसरी ओर हिंदी और अंग्रेजी में भारत लिखा हुआ है।
–  सिक्के के दूसरी ओर ही अशोक स्तंभ का चिन्ह बना हुआ है।
– इसी ओर नीचे 100 रुपये लिखा हुआ है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ट्विर पर लिखा था, “12 अक्टूबर को राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती है. इस खास अवसर पर 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया जाएगा।

ग्वालियर की राजमाता विजयाराजे सिंधिया जनसंघ की नेता थीं। वो भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थीं। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और मध्यप्रदेश की कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया विजया राजे सिंधिया की बेटी है और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पोते है। 

The post PM मोदी ने जारी किया 100 रुपए का सिक्का appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
1133
मुंबई में ग्रिड फेल, कई इलाकों में बत्ती गुल, जहां-तहां रुकीं लोकल ट्रेनें https://hindi.bignews.co/2020/10/12/grid-failure-in-mumbai-batti-gul-in-many-areas-where-local-trains-stopped/ Mon, 12 Oct 2020 07:22:26 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=1122 मुंबई – महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में ग्रिड फेल होने से शहर के कई इलाकों की बत्ती गुल हो गई है। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट ने बताया है कि टाटा की ओर से आने वाली बिजली की आपूर्ति के फेल होने के बाद देश की आर्थिक राजधानी में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई …

The post मुंबई में ग्रिड फेल, कई इलाकों में बत्ती गुल, जहां-तहां रुकीं लोकल ट्रेनें appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
मुंबई –

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में ग्रिड फेल होने से शहर के कई इलाकों की बत्ती गुल हो गई है। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट ने बताया है कि टाटा की ओर से आने वाली बिजली की आपूर्ति के फेल होने के बाद देश की आर्थिक राजधानी में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है। इसके कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रिड फेल होने का असर लोकल पर भी पड़ा है।

महाराष्ट्र सरकार के मंत्रालय, कई दफ्तरों, अस्पतालों में बिजली जाने से संकट पैदा हो गया। इसके साथ ही ट्रैफिक सिग्नल भी बंद हो गए। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे ग्रिड फेल होने के कारण यह संकट पैदा हुआ। बताया जा रहा है कि साउथ, सेंट्रल और नॉर्थ मुंबई में कहीं भी बिजली नहीं आ रही है। यहां तक कि ठाणे और नवी मुंबई तक में इसका असर देखा जा रहा है। यहां भी कई इलाकों में बिजली नहीं आ रही है।

टाटा पावर ने बताया क्यों गुल हुई बिजली –
मुंबई में बिजली गुल होने को लेकर टाटा पावर की तरफ से बयान जारी किया गया है। टाटा पावर ने कहा है, ‘सुबह 10.10 बजे से एमएसईटीसीएल के कलावा, खारगर में एक सबस्टेशन पर ट्रिपिंग हो रही थी, इस कारण मुंबई ट्रांसमिशन सिस्टम की आवृत्ति में भारी गिरावट हुई। जो पावर सप्लाई बाधित होने का कारण बनी। 3 हाइड्रो इकाइयों और ट्रॉम्बे इकाइयों से आपूर्ति लाने के लिए बहाली का कार्य प्रगति पर है।’

बृहनमुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाइ ऐंड ट्रांसपोर्ट (BEST) ने ट्वीट कर कहा है, ‘टाटा इनकमिंग की इलेक्ट्रिक आपूर्ति बाधित होने से शहर को बिजली नहीं मिल पा रही है। असुविधा के लिए खेद है।’ टाटा पावर का कहना है कि 3 हाइड्रो यूनिट और ट्राम्‍बे यूनिट से बिजली आपूर्ति के लिए काम चल रहा है।

BMC कमिश्‍नर बोले- 8 घंटे जनरेटर चलाने के लिए डीजल रख लें अस्पताल –
बीएमसी के कमिश्‍नर एस चहल ने मुंबई के सभी अस्‍पतालों को निर्देश दिए है कि वे अपने आईसीयू व अन्‍य जगहों पर बिजली की सुचारू आपूर्ति के लिए जनरेटर चलाने के लिए कम से कम 8 घंटे के हिसाब का डीजल स्‍टोर कर लें।

बता दें कि शहर में राज्य सरकार द्वारा संचालित BEST, अडानी इलेक्ट्रिसिटी और टाटा पॉवर सप्लाई सहित कई ऑपरेटर हैं। अडानी बिजली कंपनी ने 500 मेगावाट का बिजली प्लांट शुरू किया है जिसकी सप्लाई मुंबई को की जा रही है। मुंबई को रोजाना 1600 से 1700 मेगावाट बिजली की जरूरत होती है। ऐसे में मुंबई को 1000 से 1100 मोगावाट बिजली की कमी होती है।

अमिताभ बच्चन ने कहा, शांत रहें सब ठीक हो जाएगा
मायानगरी में बिजली गुल होने को लेकर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है, ‘पूरे शहर में बिजली गुल है। किसी तरह इस मैसेज को भेज रहा हूं। शांत रहें सब ठीक हो जाएगा।’

भाजपा ने साधा निशाना –
मुंबई में बिजली गुल होने पर भाजपा ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने उद्धव ठाकरे सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि बिजलीकर्मियों को चार महीने से सैलरी नहीं दी गई है। पूरा प्रशासन फेल हो गया है। 

The post मुंबई में ग्रिड फेल, कई इलाकों में बत्ती गुल, जहां-तहां रुकीं लोकल ट्रेनें appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
1122
शॉकिंग ! 150 फ़ीट गहरी खदान में गिरे पांच युवक, दो की मौत https://hindi.bignews.co/2020/10/10/%e0%a4%b6%e0%a5%89%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-150-%e0%a5%9e%e0%a5%80%e0%a4%9f-%e0%a4%97%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97/ Sat, 10 Oct 2020 10:12:24 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=1080 राजगढ़ – चुनाव की आहट के साथ ही इससे जुडी खबरें भी सामने आने लगी है।  अलवर जिले में होने वाले राजगढ़ पंचायत चुनाव से पहले ही दो परिवार ने अपना लाल खो दिया है।  बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र में बंद खान में गिराने से दो लड़कों की …

The post शॉकिंग ! 150 फ़ीट गहरी खदान में गिरे पांच युवक, दो की मौत appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
राजगढ़ – 
चुनाव की आहट के साथ ही इससे जुडी खबरें भी सामने आने लगी है।  अलवर जिले में होने वाले राजगढ़ पंचायत चुनाव से पहले ही दो परिवार ने अपना लाल खो दिया है।  बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र में बंद खान में गिराने से दो लड़कों की मौत हो गई। जबकि घटना में तीन लड़के घायल बताये जा रहे है। बताया जा रहा है कि ये लड़के चुनाव प्रचार के लिए निकले  पांचों लड़के 150 फ़ीट गहरी खाई में गिर गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सबको बाहर निकला जिनमें से दो ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। 
क्षेत्र के थाना इंचार्ज हरिसिंह धायल ने बताया कि ग्राम पंचायत पलवा स्थित खान में कुछ लड़कों के गिरने की खबर मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक बेसुध पड़े थे। ग्रामीणों की मदद से पांचों को बाहर निकाला गया. हॉस्पिटल में प्रदीप सैनी (21 ) और दीपू सैनी (19 ) की मौत हो गई।  
घटना में बचे तीन लड़कों की हालत गंभीर – इस घटना में गंभीर रूप से घायल  तीन लड़कों की हालत नाजुक बताई जा रही है।  उन्हें अलवर रेफर कर दिया गया है।  मृतक प्रदीप के पिता पप्पूराम ने बताय कि मेरे पुत्री सहित चार लड़के चुनाव प्रचार में गए थे।  अंधेरा होने की वजह से वह बंद खदान में गिर गए।  यहां दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए।  शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  
खान के ऊपर ही खड़ी मिली जीप बताया जा रहा है गांव में सरपंच चुनाव है।  इसलिए पांचों युवक चुनाव प्रचार के लिए गए थे।  रात को जहां घटना हुई उसी खदान के ऊपर जीप मिली है।  ऐसे में युवक खदान में कैसे गिरे पता नहीं चल पाया है।  संभावना जताई जा रही है कि रात के अंधेरे में आगे जाने के चक्कर में खदान में गिर गए हो।

The post शॉकिंग ! 150 फ़ीट गहरी खदान में गिरे पांच युवक, दो की मौत appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
1080
नौकरी के बहाने 1-2 लाख नहीं बल्कि 28 लाख रुपए की ठगी, महिला ने दर्ज़ कराई शिकायत https://hindi.bignews.co/2020/10/10/%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-1-2-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%96-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%b2/ Sat, 10 Oct 2020 09:57:21 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=1077 दिल्ली – देश की राजधानी नई दिल्ली में एक ठगी का मामला सामने आया है। यह ठगी एक महिला से की गयी। दरअसल हाई पैकेज सैलरी की जॉब ऑफर कर एक महिला को अपने ठगी के जाल में फंसा कर आरोपियों ने उससे 29 लाख रुपए लूट लिए। जानकारी के मुताबिक, 29 वर्षीय ये महिला …

The post नौकरी के बहाने 1-2 लाख नहीं बल्कि 28 लाख रुपए की ठगी, महिला ने दर्ज़ कराई शिकायत appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
दिल्ली –

देश की राजधानी नई दिल्ली में एक ठगी का मामला सामने आया है। यह ठगी एक महिला से की गयी। दरअसल हाई पैकेज सैलरी की जॉब ऑफर कर एक महिला को अपने ठगी के जाल में फंसा कर आरोपियों ने उससे 29 लाख रुपए लूट लिए। जानकारी के मुताबिक, 29 वर्षीय ये महिला पहले किसी कंपनी में डिप्टी मैनेजर के पद पर नौकरी कर रही थी।

लेकिन, जुलाई के महीने में इसने नई नौकरी की तलाश करनी शुरू कर दी जिसके बाद इसे एक अच्छी खासी बड़ी कंपनी से कॉल आई। शख्स ने अपने आप को इस कंपनी का एचआर मैनेजर बताया। पीड़ित महिला को वीओआईपी कॉल किया साथ ही अगले सप्ताह के लिए उसकी इंटरव्यू टॉप बॉसेस के साथ शेड्यूल कर दी। मालवीय नगर की रहने वाली इस महिला को बाद में बताया गया कि उसने इंटरव्यू क्लियर कर लिया है और उसे सीनियर मैनेजर के पद ऑफर किया जा रहा है। साथ ही उसे भारी-भरकम सैलरी पैकेज भी दिया जाएगा।

सिक्योरिटी बॉन्ड के लिए मांगे 28 लाख रुपए –
इस दौरान ऑनलाइन डॉक्यूमेंटेशन के महिला को कहा गया कि उसे एक सिक्योरिटी बॉन्ड के तौर पर 28 लाख रुपए जमा कराने होंगे, जो कुछ महीने की सैलरी के बराबर होंगे। उसने ये सोच कर 28 लाख रुपए जमा करा दिए कि उसकी अच्छी खासी बड़ी कंपनी में जॉब लग रही है। वह इस बात से अनजान थी कि उसे ठग लिया गया है।

फ़र्ज़ी निकला नंबर –
महिला को जब बाद में इसका पता चला तो उसने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। जिस नंबर से कॉल आई थी उस नंबर को ट्रेस करने के बाद पता चला कि ये किसी फ्रॉड का नंबर था। नंबर के द्वारा एड्रेस डिटेल निकलवाने के बाद जब पुलिस उस पते पर पहुंची तो पता चला कि वह पता ही फर्जी था। पुलिस ने बैंक अकाउंट जिसमें पैसे डलवाए गए थे उसके जरिए आरोपियों के अन्य डिटेल्स निकलवाने की कोशिश कर रही है।

एक गिरफ्तार –
साउथ दिल्ली डीसीपी के मुताबिक जिस शख्स के बैंक अकाउंट में पैसे डाले गए थे उसे आखिरकार नोएडा सेक्टर 122 से पकड़ लिया गया है। वह पेशे से एक सिक्योरिटी गार्ड है जिसने ठगों को अपना बैंक अकाउंट इस काम के लिए दे रखा था।

The post नौकरी के बहाने 1-2 लाख नहीं बल्कि 28 लाख रुपए की ठगी, महिला ने दर्ज़ कराई शिकायत appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
1077
दिल्ली और हैदराबाद को लगा बड़ा झटका, दो बड़े खिलाड़ी पूरी सीज़न से हुए बाहर https://hindi.bignews.co/2020/10/06/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be/ Tue, 06 Oct 2020 04:02:02 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=814 दुबई – सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। दरअसल दिल्ली आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ मैच खेलेगी। लेकिन, अब जो खबर आयी है दिल्ली के सारे फैंस के होश उड़ जायेंगे। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली टीम के अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा दायें हाथ की अंगुली में फ्रैक्चर के कारण …

The post दिल्ली और हैदराबाद को लगा बड़ा झटका, दो बड़े खिलाड़ी पूरी सीज़न से हुए बाहर appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
दुबई –

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। दरअसल दिल्ली आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ मैच खेलेगी। लेकिन, अब जो खबर आयी है दिल्ली के सारे फैंस के होश उड़ जायेंगे। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली टीम के अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा दायें हाथ की अंगुली में फ्रैक्चर के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीज़न से बाहर हो गए हैं।

बता दें कि अमित मिश्रा को यह चोट कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में लगी थी। वह मैच में मिश्रा नितीश राणा का कैच पकड़ने की कोशिश में चोटिल हो गए थे। चोट के बावजूद मिश्रा ने इस मैच में गेंदबाज़ी की थी और शुभमन गिल का विकेट भी लिया था। हालांकि, वह अपने पूरे चार ओवर नहीं फेंक सके थे। तब से ही डर था की कही वो चोटिल न हो जाई और आख़िरकार यही हुआ। दिल्ली कैपिटल्स ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि 37 साल के लेग स्पिनर अमित मिश्रा अंगुली में चोट के कारण इस पूरे सीज़न से बाहर हो गए हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार पूरे सीज़न से हुए बाहर –
सनराइजर्स हैदराबाद को भी बड़ा झटका लगा है। हैदराबाद के मुख्य तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इंडियन प्रीमियर लीग (2020) से बाहर हो गए हैं। भुवनेश्वर हिप इंजरी के चलते टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे। भुवनेश्वर शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना आखिरी ओवर डालते वक्त चोटिल हो गए थे। 19वें ओवर की पहली गेंद पर यार्कर डालने के बाद भुवनेश्वर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था, जिसके बाद वह गेंदबाजी नहीं कर सके थे। वह फिजियो की मदद से मैदान से बाहर गए थे। उनकी जगह खलील अहमद ने ओवर को पूरा किया था।

टीम के सूत्रों ने पुष्टि करते हुए बताया कि भुवनेश्वर कुमार अब इस साल के टूर्नामेंट में आगे हिस्सा नहीं ले पाएंगे क्योंकि वह हिप इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं। बात करे आज मुकाबले की तो दिल्ली और बैंगलोर दोनों बड़ी टीम है। पॉइंट्स टेबल पर दिल्ली दूसरे नंबर पर तो वही बैंगलोर तीसरे नंबर पर है।

The post दिल्ली और हैदराबाद को लगा बड़ा झटका, दो बड़े खिलाड़ी पूरी सीज़न से हुए बाहर appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
814