congress Archives - बिगन्यूज - BIGNEWS https://hindi.bignews.co/tag/congress/ Local News Thu, 04 Mar 2021 04:48:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.3.1 https://hindi.bignews.co/wp-content/uploads/sites/2/2020/09/faviconicon-150x150.png congress Archives - बिगन्यूज - BIGNEWS https://hindi.bignews.co/tag/congress/ 32 32 184620393 Delhi MCD Byelection Result : छाए AAP, 5 में से 4 सीटों पर कब्जा, कांग्रेस-1 तो बीजेपी-0 https://hindi.bignews.co/2021/03/03/delhi-mcd-byelection-result-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%8f-aap-5-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-4-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%9f%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%ac/ Wed, 03 Mar 2021 06:25:11 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=8912 नई दिल्ली – दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के पांच वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए है। दिल्ली के जिन वार्ड में उपचुनाव हुए है, उनमें वार्ड नंबर 32एन, (रोहिणी-सी), वार्ड नंबर 62एन, (शालीमार बाग नॉर्थ) उत्तरी दिल्ली में, वार्ड नंबर 02-ई त्रिलोकपुरी), वार्ड नंबर 08-ई (कल्याणपुरी) और वार्ड नंबर 41-ई (चौहान बांगर) पूर्वी …

The post Delhi MCD Byelection Result : छाए AAP, 5 में से 4 सीटों पर कब्जा, कांग्रेस-1 तो बीजेपी-0 appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
नई दिल्ली – दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के पांच वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए है। दिल्ली के जिन वार्ड में उपचुनाव हुए है, उनमें वार्ड नंबर 32एन, (रोहिणी-सी), वार्ड नंबर 62एन, (शालीमार बाग नॉर्थ) उत्तरी दिल्ली में, वार्ड नंबर 02-ई त्रिलोकपुरी), वार्ड नंबर 08-ई (कल्याणपुरी) और वार्ड नंबर 41-ई (चौहान बांगर) पूर्वी दिल्ली शामिल है।

दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया। पांच में से 4 सीटों पर ‘आप’ के प्रत्याशी विजयी रहे। कांग्रेस यहां की एक सीट जीतने में कामयाब रही। जबकि, भारतीय जनता पार्टी को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली। उप-चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बधाई दी है।

The post Delhi MCD Byelection Result : छाए AAP, 5 में से 4 सीटों पर कब्जा, कांग्रेस-1 तो बीजेपी-0 appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
8912
Delhi MCD Byelection Result : काउंटिंग शुरू, रुझानों में आम आदमी पार्टी सबसे आगे https://hindi.bignews.co/2021/03/03/delhi-mcd-byelection-result-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%82-%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%9d%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%8b/ Wed, 03 Mar 2021 03:31:31 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=8897 नई दिल्ली – दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के पांच वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे। दिल्ली के जिन वार्ड में उपचुनाव हुए है, उनमें वार्ड नंबर 32एन, (रोहिणी-सी), वार्ड नंबर 62एन, (शालीमार बाग नॉर्थ) उत्तरी दिल्ली में, वार्ड नंबर 02-ई त्रिलोकपुरी), वार्ड नंबर 08-ई (कल्याणपुरी) और वार्ड नंबर 41-ई (चौहान बांगर) पूर्वी दिल्ली …

The post Delhi MCD Byelection Result : काउंटिंग शुरू, रुझानों में आम आदमी पार्टी सबसे आगे appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
नई दिल्ली – दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के पांच वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे। दिल्ली के जिन वार्ड में उपचुनाव हुए है, उनमें वार्ड नंबर 32एन, (रोहिणी-सी), वार्ड नंबर 62एन, (शालीमार बाग नॉर्थ) उत्तरी दिल्ली में, वार्ड नंबर 02-ई त्रिलोकपुरी), वार्ड नंबर 08-ई (कल्याणपुरी) और वार्ड नंबर 41-ई (चौहान बांगर) पूर्वी दिल्ली शामिल है।

सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि रुझानों में आम आदमी पार्टी सबसे आगे चल रही है। यह गिनती आज शाम चार बजे तक होगा। बता दें कि पांचों वार्ड में हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी से लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने इसमें पूरी ताकत झोंक दी थी। तीनों ही पार्टियां एक-एक वोट के लिए जमकर मेहनत कर रही थीं।

बाहरी दिल्ली स्थित रोहिणी सी वार्ड 32 एन के मतों की गणना रोहिणी सेक्टर 23 स्थित स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शुरू हुई है। इस वार्ड से दो निर्दलीय समेत कुल छह प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां पर दो राउंड की गिनती हो चुकी है। यहां पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी करीब 600 वोट से आगे चल रहे हैं। सभी सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच है। कई निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पूर्वी निगम में तीन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। इसमें कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी ईस्ट और चौहान बांगर सीट शामिल हैं। ये तीनों सीटें आम आदमी पार्टी के पार्षदों के विधायक बनने के बाद खाली हुई थीं।

The post Delhi MCD Byelection Result : काउंटिंग शुरू, रुझानों में आम आदमी पार्टी सबसे आगे appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
8897
सुखबीर बादल की गाड़ी पर पत्थरों से हमला, गोलियां भी चलीं https://hindi.bignews.co/2021/02/02/%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%a4/ Tue, 02 Feb 2021 08:45:08 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=7000 नई दिल्ली – अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब के जलालाबाद में अकाली दल के नेता सुखबीर बादल की गाड़ी पर हमला हुआ है। हमले के दौरान कई राउंड गोलियां भी चलीं। अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि हमले के पीछे कांग्रेसियों का हाथ है। बताया जा रहा है कि …

The post सुखबीर बादल की गाड़ी पर पत्थरों से हमला, गोलियां भी चलीं appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
नई दिल्ली – अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब के जलालाबाद में अकाली दल के नेता सुखबीर बादल की गाड़ी पर हमला हुआ है। हमले के दौरान कई राउंड गोलियां भी चलीं।

अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि हमले के पीछे कांग्रेसियों का हाथ है। बताया जा रहा है कि हमले के वक्‍त अकाली और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। हमले में ईंट पत्‍थर चलने की भी खबर है।

The post सुखबीर बादल की गाड़ी पर पत्थरों से हमला, गोलियां भी चलीं appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
7000
महाराष्ट्र पंचायत चुनाव : शिवसेना 330 सीटों पर आगे https://hindi.bignews.co/2021/01/18/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a4-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5/ Mon, 18 Jan 2021 08:00:49 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=5940 मुंबई – महाराष्ट्र में एक बार फिर राजनीतिक माहौल गरम हो गया है। दरअसल आज ग्राम पंचायत चुनाव के नतीजे आएंगे। जिसके लिए सुबह 9 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई। राज्य निर्वाचन आयोग ने पिछले साल 11 दिसंबर को 14,234 ग्राम पंचायतों में चुनाव की घोषणा की थी, लेकिन कई पंचायतों में …

The post महाराष्ट्र पंचायत चुनाव : शिवसेना 330 सीटों पर आगे appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
मुंबई – महाराष्ट्र में एक बार फिर राजनीतिक माहौल गरम हो गया है। दरअसल आज ग्राम पंचायत चुनाव के नतीजे आएंगे। जिसके लिए सुबह 9 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई। राज्य निर्वाचन आयोग ने पिछले साल 11 दिसंबर को 14,234 ग्राम पंचायतों में चुनाव की घोषणा की थी, लेकिन कई पंचायतों में निर्विरोध प्रत्याशी जीत गए, तो कई जगहों पर चुनाव का बहिष्कार हुआ। जिस वजह से शुक्रवार को 1,25,709 सीटों के लिए मतदान हुआ। अब राज्य के 34 जिले की 12,711 पंचायतों के लिए वोटों की गिनती की जा रही है।

अब तक के रुझानों के मुताबिक सत्ताधारी दल शिवसेना और बीजेपी में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, जहां शिवसेना 330 सीट पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 261 और एनसीपी 218 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस की हालत इस चुनाव में भी खराब दिख रही है, जो सिर्फ 136 सीटों पर ही आगे है। वहीं पहला परिणाम हतनकंगल ग्राम पंचायत से आया, जहां जनलीक्षा पार्टी के विनय कोरे ने पडली ग्राम पंचायत से जीत हासिल की।

कहां कितनी सीटों पर मतदान –
ठाणे (158), पालघर (3), रायगढ़ (88), रत्नागिरी (479), सिंधुदुर्ग (70), नाशिक (620), धुले (218), जलगाँव (783), अहमदनगर (767), नंदुरबार (86), पुणे (748), सोलापुर (658), सतारा (879), सांगली (152), कोल्हापुर (433), औरंगाबाद (618), बीड (129), नांदेड़ (1,015), उस्मानाबाद (428), परभणी (566), जालना (475), लातूर (408), हिंगोली (495), अमरावती (553), अकोला (225), यवतमाल (980), वाशिम (152), बुलढाणा (527), नागपुर (130), वर्धा (50), चंद्रपुर (629), भंडारा (148), गोंदिया (189) और गढ़चिरौली (362)।

The post महाराष्ट्र पंचायत चुनाव : शिवसेना 330 सीटों पर आगे appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
5940
बड़ी खबर : JDU के बाद कांग्रेस के 11 विधायक छोड़ सकते हैं पार्टी https://hindi.bignews.co/2021/01/06/%e0%a4%ac%e0%a5%9c%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0-jdu-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87/ Wed, 06 Jan 2021 07:28:19 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=5351 पटना – बिहार में राजनीतिक हलचल एक बार फिर शुरू हो गयी है। अब राज्य में कांग्रेस पर खतरा मंडराने लगा है। जानकारी के मुताबिक, कई विधायक कांग्रेस छोड़ने की तैयारी में हैं। बिहार कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक भरत सिंह ने दावा किया है कि, कांग्रेस के 11 विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। उन्होंने …

The post बड़ी खबर : JDU के बाद कांग्रेस के 11 विधायक छोड़ सकते हैं पार्टी appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
पटना – बिहार में राजनीतिक हलचल एक बार फिर शुरू हो गयी है। अब राज्य में कांग्रेस पर खतरा मंडराने लगा है। जानकारी के मुताबिक, कई विधायक कांग्रेस छोड़ने की तैयारी में हैं। बिहार कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक भरत सिंह ने दावा किया है कि, कांग्रेस के 11 विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में जल्द ही बड़ी टूट होगी और 11 विधायक पार्टी छोड़ देंगे।

लेकिन कांग्रेस ने इसे ख़ारिज कर दिया है। कांग्रेस नेता भरत सिंह ने कहा कि 19 विधायकों में से 11 विधायक ऐसे हैं जो कांग्रेस पार्टी से नहीं है, मगर चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कहा इन लोगों ने पैसे देकर टिकट खरीदे और अब विधायक बन गए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता हरखू झा ने भरत के दावे को ख़ारिज करते हुए कहा कि पार्टी में टूट की बात असत्य है। कांग्रेस के सभी 19 विधायक एकजुट हैं।

The post बड़ी खबर : JDU के बाद कांग्रेस के 11 विधायक छोड़ सकते हैं पार्टी appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
5351
BJP ने गोवा में भी लहराया परचम, 49 में से 32 सीटें जीतीं https://hindi.bignews.co/2020/12/15/bjp-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%b2%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%9a%e0%a4%ae/ Tue, 15 Dec 2020 02:40:12 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=4131 पणजी – देश की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस को छोड़ भाजपा अब देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बीजेपी हर चुनाव जीत रही है। हर राज्य में अपना परचम लहरा रही है। हैदराबाद और राजस्थान में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने गोवा में भी अपना परचम लहरा दिया है। …

The post BJP ने गोवा में भी लहराया परचम, 49 में से 32 सीटें जीतीं appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
पणजी – देश की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस को छोड़ भाजपा अब देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बीजेपी हर चुनाव जीत रही है। हर राज्य में अपना परचम लहरा रही है। हैदराबाद और राजस्थान में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने गोवा में भी अपना परचम लहरा दिया है। गोवा में सत्ताधारी बीजेपी ने जिला पंचायत चुनावों में 49 में से 32 सीटों पर जीत हासिल की।

इसी चुनाव में विपक्षी दल कांग्रेस के खाते में सिर्फ चार सीटें आईं। राज्य में 48 जिला पंचायत क्षेत्रों में 50 सीटें हैं लेकिन एक सीट पर उम्मीदवार की मौत हो जाने के कारण चुनाव नहीं हुआ था। इन सीटों के लिये 12 दिसंबर को मतदान हुआ था। सात सीटों पर निर्दलीय विजयी रहे। एमजीपी के हिस्से में तीन सीटें आईं जबकि राकांपा और आम आदमी पार्टी (आप) को एक-एक सीट से संतोष करना पड़ा।

राज्य में यह पहला मौका है जब आप ने चुनावों में कोई सीट जीती हो। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में ज्यादातर सीटों पर चुनाव लड़ने का लक्ष्य लेकर चल रही है। प्रदेश में विधानसभा की 40 सीटें हैं। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बीजेपी के चुनावी प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की। सावंत ने ट्वीट किया, “इसी विश्वास और भरोसे को आगे बढ़ाते हुए आइए एक श्रेष्ठ और स्वयंपूर्ण गोवा को आकार दें।”

The post BJP ने गोवा में भी लहराया परचम, 49 में से 32 सीटें जीतीं appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
4131
अब मैं आराम करना चाहता हूं : कमलनाथ का बड़ा बयान, चर्चा शुरू https://hindi.bignews.co/2020/12/14/%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%82%e0%a4%82/ Mon, 14 Dec 2020 11:01:45 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=4112 भोपाल – मध्‍य प्रदेश के उपचुनावों में करारी हार के बाद पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने बड़ा बयान दिया है। जिसके बाद तरह-तरह के चर्चा शुरू हो गयी है। कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए राजनीति छोड़ने के संकेत दिए हैं। कमलनाथ ने कहा कि ‘अब मैं आराम करना चाहता हूं, मुझे …

The post अब मैं आराम करना चाहता हूं : कमलनाथ का बड़ा बयान, चर्चा शुरू appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
भोपाल –

मध्‍य प्रदेश के उपचुनावों में करारी हार के बाद पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने बड़ा बयान दिया है। जिसके बाद तरह-तरह के चर्चा शुरू हो गयी है। कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए राजनीति छोड़ने के संकेत दिए हैं। कमलनाथ ने कहा कि ‘अब मैं आराम करना चाहता हूं, मुझे किसी भी पद की कोई महत्वाकांक्षा और लालच नहीं है, मैंने काफी कुछ हासिल किया है। मैं घर पर रहने के लिए तैयार हूं।’

दरअसल मध्‍य प्रदेश उपचुनाव में 28 सीटों में से सिर्फ 9 पर जीत हासिल करने के कारण कमलनाथ के खिलाफ राज्‍य में आवाज उठ रही हैं। कमलनाथ के बयान के बाद इसकी चर्चा हर तरह शुरू हो गयी है। कमलनाथ राजनीति से विदाई लेने की बात कर रहे हैं, इस पर कयास लग रहे हैं। कमलनाथ इन दिनों अपने बेटे के साथ छिंदवाड़ा के दौरे पर हैं, जो कि कमलनाथ और कांग्रेस का गढ़ माना जाता है।

The post अब मैं आराम करना चाहता हूं : कमलनाथ का बड़ा बयान, चर्चा शुरू appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
4112
राजस्थान शहरी निकाय चुनाव में कांग्रेस बड़ी जीत, 620 वार्डों में जीती कांग्रेस https://hindi.bignews.co/2020/12/14/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b6%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%af-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be/ Mon, 14 Dec 2020 02:31:33 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=4064 जयपुर – राजस्थान के शहरी निकाय चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मार ली है। कांग्रेस ने 620 वार्डों में अपनी जीत दर्ज की। वहीं निर्दलीयों के खाते में 595 वार्ड आए हैं। इस चुनाव में बीजेपी पीछे रह गयी। 548 वार्डों में जीत के साथ बीजेपी तीसरे स्थान पर रही। बता दें कि 50 शहरी …

The post राजस्थान शहरी निकाय चुनाव में कांग्रेस बड़ी जीत, 620 वार्डों में जीती कांग्रेस appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
जयपुर – राजस्थान के शहरी निकाय चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मार ली है। कांग्रेस ने 620 वार्डों में अपनी जीत दर्ज की। वहीं निर्दलीयों के खाते में 595 वार्ड आए हैं। इस चुनाव में बीजेपी पीछे रह गयी। 548 वार्डों में जीत के साथ बीजेपी तीसरे स्थान पर रही। बता दें कि 50 शहरी स्थानीय निकायों में कुल 1,775 वार्ड के लिए चुनाव हुए थे।

चुनाव आयुक्त पीएस मेहरा के मुताबिक, 11 दिसंबर को प्रदेश की 50 निकायों के लिए मतदान हुआ था, जिसमें 79.90 फीसदी वोटिंग हुई थी। 1775 वार्डों में कांग्रेस 620, भाजपा 548, बसपा 7, सीपीआई 2, सीपीआई (एम) 2, आरएलपी के एक और 595 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। अब अध्यक्ष के लिए 14 दिसंबर को लोक सूचना जारी होगी। नामांकन पत्र 15 दिसंबर दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

नामांकन दाखिल करने तिथि 16 दिसंबर होगी, जबकि 17 दिसंबर को दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस लिए जाएंगे। चुनाव चिन्हों का आवंटन 17 दिसंबर को नाम वापसी के समय समाप्ति के तुरंत बाद किया जाएगा। मतदान 20 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा, जबकि मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद होगी। वहीं उपाध्यक्ष के लिए निर्वाचन 21 दिसंबर को होगा।

कांग्रेस की जीत पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। सीएम ने ट्वीट करके कहा कि ‘नगर पालिका और नगर परिषद चुनावों में जीते सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनायें देता हूं। मैं प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने कांग्रेस पार्टी पर अपना भरोसा जताया और कांग्रेस को जीत दिलाई।’

The post राजस्थान शहरी निकाय चुनाव में कांग्रेस बड़ी जीत, 620 वार्डों में जीती कांग्रेस appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
4064
परिवार के लिए करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी छोड़ गए हैं अहमद पटेल https://hindi.bignews.co/2020/11/25/%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a5%9c%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a4%8f/ Wed, 25 Nov 2020 04:21:14 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=3484 नई दिल्ली – कांग्रेस पार्टी के चाणक्य और सोनिया गांधी के सलाहकार अहमद पटेल का आज सुबह साढ़े तीन बजे निधन हो गया। वह गुड़गांव के मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती थे। निधन की जानकारी उनके बेटे फैसल पटेल ने दी। बता दें कि अहमद पटेल कुछ हफ्ते पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाए …

The post परिवार के लिए करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी छोड़ गए हैं अहमद पटेल appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
नई दिल्ली – कांग्रेस पार्टी के चाणक्य और सोनिया गांधी के सलाहकार अहमद पटेल का आज सुबह साढ़े तीन बजे निधन हो गया। वह गुड़गांव के मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती थे। निधन की जानकारी उनके बेटे फैसल पटेल ने दी। बता दें कि अहमद पटेल कुछ हफ्ते पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। 71 वर्षीय अहमद पटेल ने एक अक्टूबर को ट्वीट किया था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के निधन पर प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया है।

myneta.info वेबसाइट के मुताबिक, अहमद पटेल की संपत्ति में 2011 से 2017 के दौरान 23 फीसदी की वृद्धि हुई है। अहमद पटेल की सालाना आय 15,10,147 रुपये है। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुताबिक, उनकी पत्नी मैमूना की आय 20,15,900 रुपये हैं। इन सबको मिलाकर कुल वार्षिक आय 35,26,047 रुपये हो जाती है।

हलफनामे के मुताबिक, अहमद पटेल के पास कुल संपत्ति 6 करोड़ 51 लाख 09 हजार 803 मूल्य की है। इसके अलावा उनकी एक करोड़ से ज्यादा (1, 17, 04, 908) अन्य सेविंग्स हैं। अहमद पटेल के बेटे और बेटी की इनकम के बारे में इस हलफनामे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

The post परिवार के लिए करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी छोड़ गए हैं अहमद पटेल appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
3484
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल का निधन https://hindi.bignews.co/2020/11/25/%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%a0-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%b9%e0%a4%ae/ Wed, 25 Nov 2020 02:59:15 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=3471 नई दिल्ली – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का आज सुबह साढ़े तीन बजे निधन हो गया। वह गुड़गांव के मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती थे। निधन की जानकारी उनके बेटे फैसल पटेल ने दी। बता दें कि अहमद पटेल कुछ हफ्ते पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। 71 वर्षीय अहमद …

The post वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल का निधन appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
नई दिल्ली – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का आज सुबह साढ़े तीन बजे निधन हो गया। वह गुड़गांव के मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती थे। निधन की जानकारी उनके बेटे फैसल पटेल ने दी। बता दें कि अहमद पटेल कुछ हफ्ते पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। 71 वर्षीय अहमद पटेल ने एक अक्टूबर को ट्वीट किया था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के निधन पर प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया है।

फैसल पटेल ने कहा कि लगभग एक महीना पहले उनके पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इलाज के दौरान उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया और वे मल्टी ऑर्गन फेल्यिोर के शिकार हो गए। फैजल पटेल ने कहा कि गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।

अहमद पटेल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि ”अहमद पटेल जी का निधन दुखद है। उन्होंने कई साल सार्वजनिक जीवन में बिताए और समाज की सेवा की। उनके तेज दिमाग और कांग्रेस को मजबूत करने में उनकी भूमिका के लिए उन्हें सदा याद किया जाएगा। उनके बेटे फैसल से बात की और संवेदना व्यक्त की। अहमद भाई की आत्मा को शांति मिले।”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा है, ”यह एक दुखद दिन है। अहमद पटेल कांग्रेस पार्टी के एक स्तंभ थे। वह अपने सबसे कठिन समय में पार्टी के साथ खड़े रहे। वह एक जबरदस्त संपत्ति थे। हम उन्हें हमेशा याद करेंगे। फैजल, मुमताज और परिवार को मेरा प्यार और संवेदना।”

फैजल पटेल ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग कोरोना से जुड़े प्रोटोकॉल का पालन करें और भीड़ भाड़ में जाने से बचें। गुजरात से राज्यसभा सांसद और कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष रहे अहमद पटेल को 15 नवंबर को मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। 71 साल के अहमद पटेल तीन बार लोकसभा के सदस्य रहे हैं और 5 बार राज्यसभा के सांसद रहे हैं।

अगस्त 2018 में उन्हें कांग्रेस पार्टी का कोषाध्याक्ष नियुक्त किया गया था। पहली बार 1977 में 26 साल की उम्र में भरूच से लोकसभा का चुनाव जीतकर अहमद पटेल संसद पहुंचे थे। हमेशा पर्दे के पीछे से राजनीति करने वाले अहमद पटेल कांग्रेस परिवार के विश्वस्त नेताओं में गिने जाते थे। वे 1993 से राज्यसभा सांसद थे।

The post वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल का निधन appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
3471