da Archives - बिगन्यूज - BIGNEWS https://hindi.bignews.co/tag/da/ Local News Tue, 09 Feb 2021 04:26:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.3.1 https://hindi.bignews.co/wp-content/uploads/sites/2/2020/09/faviconicon-150x150.png da Archives - बिगन्यूज - BIGNEWS https://hindi.bignews.co/tag/da/ 32 32 184620393 केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! फ़रवरी महीने होगा DA में 4% बढ़ोतरी का ऐलान! https://hindi.bignews.co/2021/02/09/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87/ Tue, 09 Feb 2021 02:53:54 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=7645 नई दिल्ली – केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल फरवरी महीने में डीए में 4% बढ़ोतरी का एलान किया जा सकता है। इस का लाभ केंद्र सरकार 50 लाख कर्मचारियों और 61 लाख पेंशनर्स को होगा। बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) की घोषणा का इंतजार लंबे समय है। इससे केंद्रीय …

The post केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! फ़रवरी महीने होगा DA में 4% बढ़ोतरी का ऐलान! appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
नई दिल्ली – केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल फरवरी महीने में डीए में 4% बढ़ोतरी का एलान किया जा सकता है। इस का लाभ केंद्र सरकार 50 लाख कर्मचारियों और 61 लाख पेंशनर्स को होगा। बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) की घोषणा का इंतजार लंबे समय है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में सीधा इजाफा होगा।

दरअसल, श्रम विभाग ने ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) की घोषणा भी कर दी है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों में उम्मीद जगी है कि उन्हें बढ़ा हुआ डीए मिल सकता है। बता दें कि एआईसीपीआई से ही महंगाई भत्ते की दर तय होती है। एआईसीपीआई के आधार पर कहा जा रहा है कि सरकार महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा। सातवें वेतन आयोग के मुताबिक, अगर केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी वृद्धि होती है तो उनके यात्रा भत्‍ते (TA) में भी 4 फीसदी की बढ़ोतरी होगी।

कोरोना की वजह से केंद्रीय कर्मचारियों को 1 जुलाई 2020 से 1 जनवरी 2021 तक का डीए नहीं दिया जाएगा। केंद्र की घोषणा के मुताबिक, जून 2021 तक केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता नहीं मिलेगा। केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल डीए और डियरनेस रिलीफ (DR) का भुगतान नहीं किया जा रहा है। बता दें कि फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 17 फीसदी है। डीए में 4 फीसदी वृद्धि के बाद महंगाई भत्ता 21 फीसदी हो जायेगा और ट्रेवल अलाउंस भी 4 फीसदी बढ़ जाएगा। इससे कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स की पेंशन में बंपर वृद्धि होगी।

The post केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! फ़रवरी महीने होगा DA में 4% बढ़ोतरी का ऐलान! appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
7645