died Archives - बिगन्यूज - BIGNEWS https://hindi.bignews.co/tag/died/ Local News Sat, 20 Feb 2021 03:19:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.3.1 https://hindi.bignews.co/wp-content/uploads/sites/2/2020/09/faviconicon-150x150.png died Archives - बिगन्यूज - BIGNEWS https://hindi.bignews.co/tag/died/ 32 32 184620393 उन्नाव केस में दो गिरफ्तार, एकतरफा प्यार में वारदात को दिया अंजाम https://hindi.bignews.co/2021/02/20/%e0%a4%89%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be/ Sat, 20 Feb 2021 01:17:27 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=8253 उन्नाव – उन्नाव में दो लड़कियों को जहर देकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक इन युवकों ने एकतरफा प्यार में इस हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस ने बबरहा गांव के बगल के गांव से इन्हें गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों ने गेहूं में …

The post उन्नाव केस में दो गिरफ्तार, एकतरफा प्यार में वारदात को दिया अंजाम appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
उन्नाव – उन्नाव में दो लड़कियों को जहर देकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक इन युवकों ने एकतरफा प्यार में इस हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस ने बबरहा गांव के बगल के गांव से इन्हें गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों ने गेहूं में रखने वाली दवा तीनों लड़कियों को पिलाई थी। जिंदगी और मौत से जूझ रही रोशनी को उनमें से एक एकतरफा प्यार करता था। दोनों आरोपियों ने पहले तीनों लड़कियों को नमकीन खिलाई, फिर पानी की जगह कीटनाशक दवा पिला दी।

पोस्टमॉर्ट में जहर के कारण मौत की बात सामने आई थी। पुलिस की कई टीमें लगातार काम कर रही थीं। दोनों आरोपी बबरहा के बगल के गांव पाठकपुरव के रहने वाले हैं। आईजी लक्ष्मी सिंह ने कहा “इस घटना में शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली की दो व्यक्ति घटना के पहले और बाद में दिखाई पड़े थे। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी विनय लंबू की लॉकडाउन के दौरान एक लड़की से दोस्ती हो गई और बाद में उससे प्रेम हो गया। उसने अपने प्रेम का इजहार किया, लेकिन लड़की ने मना कर दिया। आरोपी विनय लंबू ने मोबाइल नंबर मांगा, लेकिन लड़की ने मोबाइल नंबर नहीं दिया, जिससे वह नाराज हो गया। उसने पहले लड़कियों को नमकीन खिलाया फिर कीटनाशक भरी बोतल से पानी दिया।

बाकी दोनों लड़कियां जब वह पानी पीने लगीं तो उसने रोकना चाहा, लेकिन तब तक वह पानी पी चुकी थीं। जब उनके मुंह से झाग आने लगा तो वह वहां से भाग निकला।” दूसरा आरोपी विनय लंबू का दोस्त है और नाबालिग है। उसने इस पूरी घटना में उसकी मदद की थी। वह दुकान से नमकीन लेकर आया था। मुख्य आरोपी ने पहले ही पानी में जहर मिला रखा था।

The post उन्नाव केस में दो गिरफ्तार, एकतरफा प्यार में वारदात को दिया अंजाम appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
8253
गेहूं के खेत में हाथ-पैर बंधी मिलीं तीन लड़कियां, 2 की मौत, एक नाजुक https://hindi.bignews.co/2021/02/18/%e0%a4%97%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a5%82%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%aa%e0%a5%88%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%82/ Thu, 18 Feb 2021 02:10:29 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=8172 उन्नाव – उत्तर प्रदेश के उन्नाव से फिर एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां खेतों में चारा लेने गई तीन लड़कियां संदिग्ध हालत में गेहूं के खेत में दुपट्टे से बंधी मिलीं। दो लड़कियों की मौत हो गई है वहीं एक की हालत नाजुक है। यह घटना उन्नाव के बबुरहा गांव की है। जानकारी …

The post गेहूं के खेत में हाथ-पैर बंधी मिलीं तीन लड़कियां, 2 की मौत, एक नाजुक appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
उन्नाव – उत्तर प्रदेश के उन्नाव से फिर एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां खेतों में चारा लेने गई तीन लड़कियां संदिग्ध हालत में गेहूं के खेत में दुपट्टे से बंधी मिलीं। दो लड़कियों की मौत हो गई है वहीं एक की हालत नाजुक है। यह घटना उन्नाव के बबुरहा गांव की है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक रिपोर्ट के मुताबिक तीनों लड़कियां जानवरों का चारा लेने के लिए निकली थीं।

कोमल (16), काजल (13) और रोशनी (17) दोपहर बाद मवेशियों के लिए चारा लेने खेत में गई थीं। देर शाम तक भी जब वह नहीं पहुंचीं तो उनकी खोजबीन की गई। सूरजपाल के खेत में पहुंचे तो तीनों अचेत पड़ी थीं। एक ही दुपट्टे से तीनों के हाथ बंधे थे। कोमल और काजल की मौत हो चुकी थी। रोशनी की हालत गंभीर थी।

पुलिस ने कहा है कि जब लड़कियां काफी देर तक नहीं लौटीं तो उन्होंने खोजबीन शुरू की, जिसमें लड़कियां खेतों में बंधी मिलीं। घटना स्थल पर काफी झाग मिला है। डॉक्टरों ने भी प्रथम दृष्टया घटना को जहर के कारण मौत बताया है। पूछताछ और जांच जारी है।

The post गेहूं के खेत में हाथ-पैर बंधी मिलीं तीन लड़कियां, 2 की मौत, एक नाजुक appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
8172
Rajkot : Covid-19 अस्पताल के आईसीयू में लगी आग, 5 मरीजों की मौत, मचा हाहाकार… https://hindi.bignews.co/2020/11/27/rajkot-covid-19-%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%af%e0%a5%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b2/ Fri, 27 Nov 2020 03:37:29 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=3618 राजकोट – गुजरात के राजकोट से एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक आज तड़के राजकोट में एक कोविड -19 अस्पताल के आईसीयू में आग लग गयी। रात करीब दो बजे आग लगी। यह आग इतना भीषण था कि इस हादसे में पांच मरीजों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के …

The post Rajkot : Covid-19 अस्पताल के आईसीयू में लगी आग, 5 मरीजों की मौत, मचा हाहाकार… appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
राजकोट

गुजरात के राजकोट से एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक आज तड़के राजकोट में एक कोविड -19 अस्पताल के आईसीयू में आग लग गयी। रात करीब दो बजे आग लगी। यह आग इतना भीषण था कि इस हादसे में पांच मरीजों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने तुरंत जांच के आदेश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग जब लगी उस वक़्त अस्पताल में 33 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा था। बचाए गए मरीजों को दूसरे कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। फ़िलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

मावड़ी इलाके के उदय शिवानंद अस्पताल के आईसीयू में 33 मरीज भर्ती थे। इससे पहले अगस्त में, अहमदाबाद के नवरंगपुरा इलाके में श्रेय अस्पताल के सघन चिकित्सा वार्ड में लगी भीषण आग में आठ कोरोनो वायरस रोगियों की मौत हो गई थी।

The post Rajkot : Covid-19 अस्पताल के आईसीयू में लगी आग, 5 मरीजों की मौत, मचा हाहाकार… appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
3618
UP में बड़ा सड़क हादसा, 6 बच्चों समेत 14 की मौत, CM योगी ने जताया दुख https://hindi.bignews.co/2020/11/20/up-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a5%9c%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%9c%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8%e0%a4%be-6-%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8/ Fri, 20 Nov 2020 02:50:35 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=3199 लखनऊ – उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां बोलेरो कार की ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमे 14 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, मरने वालों में छह बच्चे भी शामिल हैं। यह हादसा प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर मानिकपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। घटना गुरुवार …

The post UP में बड़ा सड़क हादसा, 6 बच्चों समेत 14 की मौत, CM योगी ने जताया दुख appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
लखनऊ – उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां बोलेरो कार की ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमे 14 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, मरने वालों में छह बच्चे भी शामिल हैं। यह हादसा प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर मानिकपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। घटना गुरुवार रात को हुई। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बारात से लौट रहे लोगों से भरी तेज रफ्तार बोलेरो कार सड़क पर खड़ी ट्रक के पीछे घुस गई। लोगों के शव को गाड़ी कटवाकर बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना बारात और गांव में जब पहुंची तो वहां मातम पसर गया। ड्राइवर को नींद आने से ये हादसा होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है।

मृतकों के नाम – दिनेश कुमार(40), पवन कुमार(10), दयाराम (40), अमन (7), रामसमुझ (40), अंश (9), गौरव कुमार (10), नान भैया (55), सचिन (12), हिमांशु (12), मिथिलेश कुमार (17), अभिमन्यु (28), पारसनाथ (40), चालक बबलू (22)

The post UP में बड़ा सड़क हादसा, 6 बच्चों समेत 14 की मौत, CM योगी ने जताया दुख appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
3199
Sad News : बहरीन के प्रधानमंत्री का 84 साल की उम्र में निधन https://hindi.bignews.co/2020/11/11/sad-news-%e0%a4%ac%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95/ Wed, 11 Nov 2020 09:41:26 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=2814 मनामा – बहरीन से एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल बहरीन के प्रधानमंत्री शेख खलीफा बिन सलमान अल खलीफा का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। शाही महल में उनके निधन की घोषणा ट्विटर पर की। बयान में कहा गया है कि शेख खलीफा का पार्थिव शरीर स्वदेश वापस लाए जाने …

The post Sad News : बहरीन के प्रधानमंत्री का 84 साल की उम्र में निधन appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
मनामा – बहरीन से एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल बहरीन के प्रधानमंत्री शेख खलीफा बिन सलमान अल खलीफा का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। शाही महल में उनके निधन की घोषणा ट्विटर पर की। बयान में कहा गया है कि शेख खलीफा का पार्थिव शरीर स्वदेश वापस लाए जाने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बहरीन की स्टेट न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अमेरिका के मायो क्लिनिकल अस्पताल में बुधवार सुबह शेख खलीफा का निधन हुआ। बहरीन समाचार एजेंसी (बीएनए) ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि उनका किस चीज का इलाज कराया जा रहा था। बहरीन के किंग ने एक सप्ताह के लिए शोक व्यक्त करने और सभी सरकारी कार्यों को स्थगित करने का आदेश दिया है।

बता दें कि शेख खलीफा का जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था। वो बहरीन के शाही परिवार से थे। उन्होंने 1970 के बाद से बहरीन के प्रधानमंत्री के रूप में काम किया। 15 अगस्त 1971 को बहरीन की स्वतंत्रता से एक साल पहले शेख खलीफा ने पदभार ग्रहण किया था। वह दुनिया में किसी भी देश की तुलना में सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहे।

The post Sad News : बहरीन के प्रधानमंत्री का 84 साल की उम्र में निधन appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
2814