gold rate dhanteras Archives - बिगन्यूज - BIGNEWS https://hindi.bignews.co/tag/gold-rate-dhanteras/ Local News Fri, 13 Nov 2020 04:59:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.3.1 https://hindi.bignews.co/wp-content/uploads/sites/2/2020/09/faviconicon-150x150.png gold rate dhanteras Archives - बिगन्यूज - BIGNEWS https://hindi.bignews.co/tag/gold-rate-dhanteras/ 32 32 184620393 Dhanteras : ‘इन’ 5 तरीकों से पता करें चांदी असली है या नकली https://hindi.bignews.co/2020/11/13/dhanteras-%e0%a4%87%e0%a4%a8-5-%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9a%e0%a4%be/ Fri, 13 Nov 2020 03:38:18 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=2909 नई दिल्ली – इस साल धनतेरस 12 नवंबर और 13 नवंबर को है। यानि कि कुछ लोगों ने ही इससे मना लिए और कुछ आज मनाएंगे। दरअसल शुक्रवार को शाम 6 बजे के बाद धनतेरस की पूजा करना शुभ होगा। 13 नवंबर शुक्रवार को शाम को 5 बजकर 59 मिनट तक त्रयोदशी है। प्रदोष काल …

The post Dhanteras : ‘इन’ 5 तरीकों से पता करें चांदी असली है या नकली appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
नई दिल्ली –

इस साल धनतेरस 12 नवंबर और 13 नवंबर को है। यानि कि कुछ लोगों ने ही इससे मना लिए और कुछ आज मनाएंगे। दरअसल शुक्रवार को शाम 6 बजे के बाद धनतेरस की पूजा करना शुभ होगा। 13 नवंबर शुक्रवार को शाम को 5 बजकर 59 मिनट तक त्रयोदशी है। प्रदोष काल होने के कारण धनतेरस की पूजा 13 नवंबर को करना शुभ है।

धनतेरस-दिवाली के मौके पर लोग सोना खरीदना शुभ मानते हैं। सोने को लक्ष्मी और प्रभुता का रूप माना गया है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन सोना खरीदने से उनके घर खुशियां बनी रहेगी। इस धनतेरस आगे आप चांदी के सिक्के या फिर चांदी की ज्वेलरी समेत दूसरे आइटम खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ी-सी जानकारी से आप असली-नकली चांदी की पहचान आसानी से कर सकेंगे।

‘इन’ 5 तरीकों से पता करें चांदी असली है या नकली –
1. शुद्ध चांदी काफी नरम होती है। जिसे फाइन सिल्वर कहा जाता है। चांदी में आमतौर पर तांबा, जस्ता और निकल मिलाया जाता है। तांबा मिलाने से चांदी का लचीलापन खत्म हो जाता है।

2. चांदी की भी हालमार्किंग होती है। चांदी के बार पर शुद्धता लिखी होती है। जैसे 99.9 फीसदी या 95 फीसदी लिखी होती है। सबसे अच्छी चांदी स्टर्लिंग चांदी के रूप में बेची जाती है। इसमें 92.5 फीसदी चांदी होती है इसलिए इस पर .925 या 925 की मुहर लगी होती है। सिक्कों में 90 फीसदी तक चांदी होती है।

3. असली और नकली सिक्कों की पहचान उसकी खनक से हो जाती है। गर इसके गिरने से घंटी के बजने जैसी आवाज आए, तो ये असली चांदी के सिक्के की पहचान होती है। जबकि नकली सिक्का लोहे की तरह खनकता है। प्राचीन और विक्टोरियन सिक्के गोल व घिसे रहते हैं, जबकि नकली सिक्कों के किनारे कोर खुरदुरी रहती है।

4. सिल्वर मैग्नेटिक धातु नहीं होती है। इस टेस्ट के लिए आपको सामान्य से ज्यादा पावर वाले मैग्नेट से पहचान करनी होगी। नकली सिल्वर मैग्नेट (चुंबक) की ओर अट्रैक्ट होगा, जबकि असली सिल्वर मैग्नेट की ओर अट्रैक्ट नहीं होता है।

5. चांदी में किसी सामान्य धातु की तुलना में अत्यधिक मात्रा में थर्मल कंडक्टिविटी है। चांदी असली है या नकली इसके लिए आप एक बर्फ का टुकड़ा चांदी पर रखें। अगर तेजी से बर्फ पिघलने लगे तो ये असली चांदी की पहचान होती है लगेगा की किसी गर्म चीज पर बर्फ हो रख दिया है। क्योंकि थर्मल एनर्जी तेजी से बर्फ में ट्रांसफर होती है।

The post Dhanteras : ‘इन’ 5 तरीकों से पता करें चांदी असली है या नकली appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
2909
Dhanteras Special : जानिए धनतेरस के दिन कैसा रहेगा सोने का रेट, क्यों खरीदी जाती है झाड़ू? https://hindi.bignews.co/2020/11/12/dhanteras-special-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%a7%e0%a4%a8%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%b8/ Thu, 12 Nov 2020 05:13:22 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=2862 मुंबई – इस साल धनतेरस 12 नवंबर और 13 नवंबर को मनाया जाएगा। हालांकि शुक्रवार को शाम 6 बजे के बाद धनतेरस की पूजा करना शुभ होगा। त्रयोदशी तिथि यानी धनतेरस समयानुसार गुरुवार रात 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 12 नवंबर को रात 9.30 बजे तक द्वादशी तिथि है। इसीलिए …

The post Dhanteras Special : जानिए धनतेरस के दिन कैसा रहेगा सोने का रेट, क्यों खरीदी जाती है झाड़ू? appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
मुंबई – इस साल धनतेरस 12 नवंबर और 13 नवंबर को मनाया जाएगा। हालांकि शुक्रवार को शाम 6 बजे के बाद धनतेरस की पूजा करना शुभ होगा। त्रयोदशी तिथि यानी धनतेरस समयानुसार गुरुवार रात 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 12 नवंबर को रात 9.30 बजे तक द्वादशी तिथि है। इसीलिए गुरुवार को दिन धनतेरस की पूजा नहीं की जा सकती। 13 नवंबर शुक्रवार को शाम को 5 बजकर 59 मिनट तक त्रयोदशी है। प्रदोष काल होने के कारण धनतेरस की पूजा 13 नवंबर को करना शुभ है।

धनतेरस-दिवाली के मौके पर लोग सोना खरीदना शुभ मानते हैं। सोने को लक्ष्मी और प्रभुता का रूप माना गया है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन सोना खरीदने से उनके घर खुशियां बनी रहेगी। इस साल धनतेरस पर सोने सस्ता हो गया है। कोरोना और लॉकडाउन के कारण लोगों के खरीदने की क्षमता प्रभावित हुई है, जिसके कारण सोने की मांग में बड़ी उछाल नहीं देकने को मिल रही है। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेबसाइट के मुताबिक 12 नवंबर को सोने की कीमत में गिरावट दर्द की गई है। सोना आज 70 रुपए गिरकर 50650 रुपए पर पहुंच गया है।

दिल्ली सर्राफा बाजार की बात करें तो बुधवार को सोना 50,114 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा जबकि चांदी भाव 62,023 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुए है। MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 50501 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ तो वहीं बुधवार को यह 57 रुपए लुढ़ककर 50444 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं फरवरी डिलीवरी वाला सोना 98 रुपए गिरकर 50479 रुपए पर पहुंच गया।

आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 70 रुपए की गिरावट आई है और सोना 50650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 करैटे वाले सोने की कीमत 49650 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। धनतेरस के दिन रात में त्रयोदशी तिथि लगने के बाद सोना खरीदने सबसे शुभ माना जाता है।

इन शहरों में सोने की कीमत –
चेन्नई – चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 51970 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला है।

मुंबई – मुंबई में सोना 50650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

दिल्ली – देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 536502 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

कोलकाता – कोलकाता में 52530 रुपए प्रति 10 ग्राम।

केरल – यहां 51490 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

लखनऊ – यूपी की राजधानी में 53610 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

पटना – पटना में सोने की कीमत 50650 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

धनतेरस पर क्यों खरीदी जाती है झाड़ू –
धनतेरस का दिन खरीदारी के लिए बहुत शुभ माना जाता है। सोना, चांदी और पीतल के बर्तन खरीदने के साथ ही इस दिन झाड़ू खरीदने की भी परंपरा है। झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान है तो धनतेरस के दिन झाड़ू जरूर खरीदें।

मान्यता है कि झाड़ू से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और घर में सकारात्मकता का संचार होता है। झाड़ू को घर में सुख समृद्धि का कारक भी माना जाता है। धनतेरस के दिन घर में नई झाड़ू लाने के बाद इस पर एक सफेद रंग का धागा बांध देना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। धनतेरस के दिन जब भी झाड़ू खरीद कर लाएं तो उसे फर्श पर लिटाकर रखें. झाड़ू को खड़ा रखना अपशकुन माना जाता है।

The post Dhanteras Special : जानिए धनतेरस के दिन कैसा रहेगा सोने का रेट, क्यों खरीदी जाती है झाड़ू? appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
2862