ipl 2021. ipl auction Archives - बिगन्यूज - BIGNEWS https://hindi.bignews.co/tag/ipl-2021-ipl-auction/ Local News Fri, 22 Jan 2021 05:44:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.3.1 https://hindi.bignews.co/wp-content/uploads/sites/2/2020/09/faviconicon-150x150.png ipl 2021. ipl auction Archives - बिगन्यूज - BIGNEWS https://hindi.bignews.co/tag/ipl-2021-ipl-auction/ 32 32 184620393 IPL 2021 : धोनी की टीम CSK में शामिल हुआ राजस्थान रॉयल्स का ये धाकड़ खिलाड़ी https://hindi.bignews.co/2021/01/22/ipl-2021-%e0%a4%a7%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%ae-csk-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%86/ Fri, 22 Jan 2021 03:52:39 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=6294 चेन्नई – IPL 2021 के सीजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस लीग की सभी फ्रैंचाइजियों ने अपने उन खिलाड़ियों के नाम सौंप दिए जिन्हे वे इस नए सीजन रिटेन और रिलीज करनी है। माना जा रहा है कि 11 फरवरी को खिलाड़ियों की नीलामी आयोजित की जा सकती है। हालांकि अभी इस …

The post IPL 2021 : धोनी की टीम CSK में शामिल हुआ राजस्थान रॉयल्स का ये धाकड़ खिलाड़ी appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
चेन्नई –

IPL 2021 के सीजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस लीग की सभी फ्रैंचाइजियों ने अपने उन खिलाड़ियों के नाम सौंप दिए जिन्हे वे इस नए सीजन रिटेन और रिलीज करनी है। माना जा रहा है कि 11 फरवरी को खिलाड़ियों की नीलामी आयोजित की जा सकती है। हालांकि अभी इस ऑक्शन को लेकर तारीख और स्थान पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। अब सभी टीमों के पास 28 जनवरी तक खिलाड़ियों को ट्रेड करने का समय है।

इस बीच राजस्थान रॉयल्स ने अपने सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा को महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड किया है। रॉबिन उथप्पा की यह 6ठीं आईपीएल टीम होगी, इससे पहले वह मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पुणे वारियर्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से खेल चुके हैं। राजस्थान द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज के अनुसार रॉबिन ने कहा “मैंने वास्तव में रॉयल्स में अपने वर्ष का आनंद लिया और इस फ्रैंचाइज़ी का हिस्सा बनने के लिए बहुत अच्छा समय था। मैं अब अपनी क्रिकेट यात्रा के अगले भाग के लिए उत्साहित हूँ, जो आईपीएल 2021 के लिए सीएसके में शामिल हो रहा हूं।”

रॉबिन का आईपीएल कॅरियर –
आईपीएल के पहले सीजन से रॉबिन उथप्पा लगातार खेलते हुए आ रहे हैं। इस रंगारंग लीग में उनके नाम 189 मैचों में 4607 रन है। इस दौरान उन्होंने कुल 24 अर्धशतक जड़े हैं। हालांकि पिछले दो सीजन उनके लिए कुछ अच्छे नहीं रहे। 2020 में राजस्थान ने 3 करोड़ रुपए में उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

The post IPL 2021 : धोनी की टीम CSK में शामिल हुआ राजस्थान रॉयल्स का ये धाकड़ खिलाड़ी appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
6294
लासिथ मलिंगा को मुंबई ने किया रिलीज, अब फ्रेंचाइजी क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान https://hindi.bignews.co/2021/01/21/%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%a5-%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%88-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95/ Thu, 21 Jan 2021 02:55:06 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=6221 मुंबई – आईपीएल 2021 की तैयारी शुरू हो गयी है। इसके लिए कल शाम तक सभी टीमों को अपने-अपने खिलाड़ियों की सूचि सौपनी थी। जिसमें प्लेयर्स को रिलीज और रिटेन के ऑप्शन थे। इस दौरान कई टीमों ने अपने बड़े-बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर दिए। जिसमें मुंबई इंडियन से लासिथ मलिंगा का नाम शामिल है। …

The post लासिथ मलिंगा को मुंबई ने किया रिलीज, अब फ्रेंचाइजी क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
मुंबई – आईपीएल 2021 की तैयारी शुरू हो गयी है। इसके लिए कल शाम तक सभी टीमों को अपने-अपने खिलाड़ियों की सूचि सौपनी थी। जिसमें प्लेयर्स को रिलीज और रिटेन के ऑप्शन थे। इस दौरान कई टीमों ने अपने बड़े-बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर दिए। जिसमें मुंबई इंडियन से लासिथ मलिंगा का नाम शामिल है। दरअसल मुंबई इंडियंस ने बुधवार को आईपीएल 2021 के ऑक्शन से पहले अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है।

मुंबई ने अपने सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज लासिथ मलिंगा को रिलीज कर दिया। इस खबर को सुने अभी दो घंटे भी नहीं हुए थे कि इस तेज गेंदबाज के फैन्स को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हो चुके मलिंगा ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट से भी संन्यास का ऐलान कर दिया है। ये फैसला मलिंगा ने रिलीज होने के बाद आज नहीं बल्कि एक महीने पहले ही ले लिया था। इसकी जानकारी खुद मुंबई इंडियंस ने दी है।

मुंबई इंडियंस द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज के अनुसार मलिंगा ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट से संन्यास का फैसला लिया है। अपने इस निर्णय के बारे में उन्होंने एक महीना पहला ही टीम मैनेजमेंट को बता दिया था।

मलिंगा ने कहा “परिवार के साथ चर्चा करने के बाद, मुझे लगता है कि अब सभी फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट से संन्यास लेने का सही समय है। महामारी की स्थिति और यात्रा पर प्रतिबंध ने मेरे लिए अपने व्यक्तिगत परिस्थितियों को अगले साल के लिए फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट में पूरी तरह से भाग लेने के लिए मुश्किल बना दिया है और इसलिए अब यह निर्णय करना सबसे अच्छा है।”

मलिंगा ने आगे कहा ”मैं इस अवसर पर अंबानी परिवार, मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी और हमारे सभी प्रशंसकों को शानदार 12 वर्षों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।” टीम के मालिक आकाश अंबानी ने कहा “लसिथ मलिंगा 12 साल से मुंबई इंडियंस के मूल में हैं। हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं, हालांकि मैं उन्हें 5 साल और हमारे गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा बनना पसंद करूंगा।”

The post लासिथ मलिंगा को मुंबई ने किया रिलीज, अब फ्रेंचाइजी क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
6221
IPL 2021 : फ्रैंचाइजी ने किन-किन खिलाड़ियों को किया रिटेन, किसे किया रिलीज, देखें पूरी लिस्ट https://hindi.bignews.co/2021/01/21/ipl-2021-%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%96%e0%a4%bf/ Thu, 21 Jan 2021 02:45:34 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=6218 नई दिल्ली – IPL 2021 के सीजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कल शाम तक इस लीग की सभी फ्रैंचाइजियों ने अपने उन खिलाड़ियों के नाम सौंप दिए जिन्हे वे इस नए सीजन रिटेन और रिलीज करनी है। माना जा रहा है कि 11 फरवरी को खिलाड़ियों की नीलामी आयोजित की जा सकती …

The post IPL 2021 : फ्रैंचाइजी ने किन-किन खिलाड़ियों को किया रिटेन, किसे किया रिलीज, देखें पूरी लिस्ट appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
नई दिल्ली – IPL 2021 के सीजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कल शाम तक इस लीग की सभी फ्रैंचाइजियों ने अपने उन खिलाड़ियों के नाम सौंप दिए जिन्हे वे इस नए सीजन रिटेन और रिलीज करनी है। माना जा रहा है कि 11 फरवरी को खिलाड़ियों की नीलामी आयोजित की जा सकती है। हालांकि अभी इस ऑक्शन को लेकर तारीख और स्थान पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के रिटेन किए गए खिलाड़ी: विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, युजवेंद्र चहल, देवदत्त पडीक्कल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, एडम जम्पा, शाहबाज अहमद, जोश फिलिप, केन रिचर्डसन, पवन देशपांडे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के रिलीज किए गए खिलाड़ी: गुरकीरत सिंह मान, मोईन अली, पार्थिव पटेल (क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके), पवन नेगी, शिवम दुबे, उमेश यादव, आरोन फिंच, क्रिस मौरिस, डेल स्टेन, इसुरू उडाना।
टीम के पास बची राशि: 35.70 करोड़ रुपये।

चेन्नई सुपर किंग्स के रिटेन किए गए खिलाड़ी: ड्वेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसिस, एमएस धोनी, केएम आसिफ, इमरान ताहिर, कर्ण शर्मा, मिचेल सैंटनर, आर साई किशोर, लुंगी एनगिडी, रवींद्र जडेजा, नारायण जगदीशन, ऋतुराज गायकवाड़, जोश हेजलवुड, अंबाती रायडू, दीपक चाहर, फाफ डु प्लेसिस, शार्दूल ठाकुर, सैम करन।

चेन्नई सुपर किंग्स के रिलीज किए गए खिलाड़ी: शेन वॉटसन (संन्यास ले चुके), मुरली विजय, केदार जाधव, हरभजन सिंह, पीयूष चावला, मोनू सिंह।
टीम के पास बची हुई राशि: 22.90 करोड़ रुपये।

राजस्थान रॉयल्स के रिटेन किए गए खिलाड़ी: संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, कार्तिक त्यागी, एंड्यूर् टाई, जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडे, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, डेविड मिलर, मनन वोहरा और रॉबिन उथप्पा।

राजस्थान रॉयल्स के रिलीज किए गए खिलाड़ी: स्टीव स्मिथ, अंकित राजपूत, ओशाने थॉमस, आकाश सिंह, वरुण आरोन, टॉम कुरैन, अनिरुद्ध जोशी, शंशाक सिंह।
टीम के पास बची हुई राशि: 34.85 करोड़ रुपये।

दिल्ली कैपिटल्स के रिटेन किए गए खिलाड़ी: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, ईशांत शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, ललित यादव, हर्षल पटेल, अवेश खान, प्रवीण दुबे, कगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्टजे, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, क्रिस वोक्स, डैनियल सैम्स।

दिल्ली कैपिटल्स के रिलीज किए गए खिलाड़ी: मोहित शर्मा, तुषार देशपांडे, कीमो पॉल, संदीप लामिछाने, एलेक्स कैरी, जेसन रॉय।
टीम के पास बची हुई राशि: 12.8 करोड़ रुपये।

सनराइजर्स हैदराबाद के रिटेन किए गए खिलाड़ी: केन विलियम्सन, डेविड वॉर्नर, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, ऋद्धिमान साहा, जॉनी बेयरस्टो, श्रीवत्स गोस्वामी, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, मिचेल मार्श, जेसन होल्डर, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, संदीप शर्मा, टी नटराजन, शहबाज नदीम, राशिद खान, बासिल थम्पी, सिद्धार्थ कौल।

सनराइजर्स हैदराबाद के रिलीज किए गए खिलाड़ी: बिली स्टैनलेक, फैबियन एलेन, संजय यादव, बी संदीप और वाई पृथ्वी राज।
टीम के पास बची हुई राशि: 10.75 करोड़ रुपये।

किंग्स इलेवन पंजाब के रिटेन किए गए खिलाड़ी: केएल राहुल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, मनदीप सिहं, मोहम्मद शमी, क्रिस जॉर्डन, मयंक अग्रवाल, रवि विशनोई, प्रभसिमरन, दीपक हुड्डा, सरफराज खान, अर्शदीप सिंह, मुरुगन अश्विन, दर्शन नालकंडे, इशान पोरेल, हरप्रीत बरार।

किंग्स इलेवन पंजाब के रिलीज किए गए खिलाड़ी: ग्लेन मैक्सवेल, शेल्डन कॉट्रेल, के गौतम, मुजीब उर रहमान, जिमी नीशाम, हार्डस विलजोन, करुण नायर, जगदीश सुचित, तेजिंदर सिंह।
टीम के पास बची हुई राशि: 53.2 करोड़ रुपये।

मुंबई इंडियंस के रिटेन किए गए खिलाड़ी: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर, हार्दिक पांड्या, ट्रेंट बोल्ट, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, अनुकूल रॉय, ईशान किशन, क्विंटन डी कॉक, आदित्य तारे, धवल कुलकर्णी, क्रिस लिन, मोहसिन खान और अनमोलप्रीत सिंह।

मुंबई इंडियंस के रिलीज किए गए खिलाड़ी: लसिथ मलिंगा, नाथन कूल्टर नील, जेम्स पैटिनसन, शेरफाने रदरफोर्ड, मिशेल मैकलेनाघन, दिग्विजय देशमुख, प्रिंस बलवंत राय।
टीम के पास बची हुई राशि: 15.35 करोड़ रुपये।

कोलकाता नाइट राइडर्स के रिटेन किए गए खिलाड़ी: शुभमन गिल, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक, नीतीश राणा, सुनील नरेन, कुलदीप यादव, हैरी गर्नी, लोकी फर्ग्यूसन, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, पैट कमिंस, इयोन मोर्गन, वरुण चक्रवर्ती, सिद्ध कृष्ण, रिंकू सिंह, संदीप वॉरियर, निखिल नाइक और राहुल त्रिपाठी।

कोलकाता नाइट राइडर्स के रिलीज किए गए खिलाड़ी: निखिल नायक, सिद्धेश लाड, एम सिद्धार्थ, टॉम बैंटन, क्रिस ग्रीन, हैरी गुर्ने।
टीम के पास बची हुई राशि: 10.85 करोड़ रुपये।

The post IPL 2021 : फ्रैंचाइजी ने किन-किन खिलाड़ियों को किया रिटेन, किसे किया रिलीज, देखें पूरी लिस्ट appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
6218
राजस्थान ने स्मिथ को दिखाया बाहर का रास्ता, संजू सैमसन को बनाया कप्तान https://hindi.bignews.co/2021/01/20/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%a5-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%96%e0%a4%be/ Wed, 20 Jan 2021 13:29:23 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=6212 नई दिल्ली – इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2021) के नए सीजन को तैयारियां शुरू हो गई हैं। आज सभी फ्रेंचाइजी को अपने रिटेन और रिलीज किए हुए खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को देनी है। इस बीच राजस्थान राॅयल्स ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी और टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ को इस साल रिलीज कर दिया …

The post राजस्थान ने स्मिथ को दिखाया बाहर का रास्ता, संजू सैमसन को बनाया कप्तान appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
नई दिल्ली –

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2021) के नए सीजन को तैयारियां शुरू हो गई हैं। आज सभी फ्रेंचाइजी को अपने रिटेन और रिलीज किए हुए खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को देनी है। इस बीच राजस्थान राॅयल्स ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी और टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ को इस साल रिलीज कर दिया है और उनकी जगह युवा बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम का नया कप्तान बनाया है।

स्मिथ की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स यूएई में खेले गए पिछले आईपीएल में आखिरी स्थान पर रही थी। स्मिथ ने सभी 14 लीग मैच खेले और 311 रन बनाए थे। टीम के खराब प्रदर्शन के कारण उनकी कप्तानी की काफी आलोचना हुई। टीम के एक सूत्र ने कहा कि स्मिथ का करार अक्टूबर 2020 तक का था जो बढ़ाया नहीं गया। राजस्थान रॉयल्स के सहमालिक मनोज बदाले ने रिटेंशन के बारे में कहा कि सैमसन टीम के नए कप्तान होंगे। साथ ही कुमार संगकारा टीम के नए डायरेक्टर होंगे।

पिछ्ले सीजन में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था, जिसके बाद से ही यह अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि टीम मैनेजमेंट कुछ बड़े बदलाव कर सकता है। इससे अब स्टीव स्मिथ की फिर से नीलामी से गुजरना होगा। 26 वर्षीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन पहली बार टीम की कप्तानी करेंगे।

The post राजस्थान ने स्मिथ को दिखाया बाहर का रास्ता, संजू सैमसन को बनाया कप्तान appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
6212