married Archives - बिगन्यूज - BIGNEWS https://hindi.bignews.co/tag/married/ Local News Mon, 04 Jan 2021 12:53:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.3.1 https://hindi.bignews.co/wp-content/uploads/sites/2/2020/09/faviconicon-150x150.png married Archives - बिगन्यूज - BIGNEWS https://hindi.bignews.co/tag/married/ 32 32 184620393 लव जिहाद : मुस्लिम लड़के की ईसाई युवती से शादी, 2 पादरी सस्पेंड https://hindi.bignews.co/2021/01/04/%e0%a4%b2%e0%a4%b5-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%ae-%e0%a4%b2%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80/ Mon, 04 Jan 2021 10:07:54 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=5204 तिरुवनंतपुरम – देश में इन दिनों लव जिहाद को लेकर घमासान मचा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिन्दू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनको इस्लाम कबूलने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इसे लव जिहाद कहा जा रहा है। बता दें की देश के कई राज्यों में लव जिहाद के खिलाफ कानून भी …

The post लव जिहाद : मुस्लिम लड़के की ईसाई युवती से शादी, 2 पादरी सस्पेंड appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
तिरुवनंतपुरम – देश में इन दिनों लव जिहाद को लेकर घमासान मचा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिन्दू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनको इस्लाम कबूलने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इसे लव जिहाद कहा जा रहा है। बता दें की देश के कई राज्यों में लव जिहाद के खिलाफ कानून भी बनाये जा रहे जा रहे हैं। इसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा शामिल हैं।

हालांकि अब जो मामला सामने आया है वो भी लव जिहाद जैसा ही है। इस बार मामला हिन्दू महिला नहीं बल्कि ईसाई युवती की थी। हालांकि चर्च ने दो पादरियों को दंडित हुए शादी को अवैध घोषित कर दिया। यह मामला केरल में त्रिशूर जिले के इरिंजलक्कुडा में सायरो मालाबार चर्च का है। यहां एक ईसाई लड़की और मुस्लिम लड़के की शादी को अवैध करार दे दिया और शादी करवाने वाले 2 पादरियों को भी सस्पेंड कर दिया गया।

चर्च ने कहा कि पादरियों ने गलती की है। वे दूसरे धर्म में शादियों को बढ़ावा दे रहे हैं। ईसाई लड़की और मुस्लिम युवक की शादी पर सायरो मालाबार चर्च की 3 मेंबरों वाली जांच कमेटी ने कहा कि शादी के दौरान कैनन लॉ का पालन नहीं किया गया, इसलिए ये शादी अवैध है। बता दें कि केरल के त्रिशूर जिले के इरिंजलक्कुडा में रहने वाली ईसाई लड़की की शादी कोच्चि के मुस्लिम लड़के से बीते 9 नवंबर को चर्च में हुई थी।

The post लव जिहाद : मुस्लिम लड़के की ईसाई युवती से शादी, 2 पादरी सस्पेंड appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
5204
इस एक्टर ने कर ली कोर्ट मैरिज – Viral Photos https://hindi.bignews.co/2020/11/27/%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%b0/ Fri, 27 Nov 2020 11:19:17 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=3664 मुंबई – ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’, ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ और ‘महाभारत’ जैसे सीरियल्स में अपने किरदार से लोगों के दिल जीतने वाले टीवी एक्टर शहीर शेख ने अपनी प्रेमिका रुचिका कपूर से कोर्ट मैरिज कर ली है। अब दोनों साल 2021 में पारंपरिक तरीके से शादी करेंगे। शहीर ने रुचिका से …

The post इस एक्टर ने कर ली कोर्ट मैरिज – Viral Photos appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
मुंबई –

‘ये रिश्ते हैं प्यार के’, ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ और ‘महाभारत’ जैसे सीरियल्स में अपने किरदार से लोगों के दिल जीतने वाले टीवी एक्टर शहीर शेख ने अपनी प्रेमिका रुचिका कपूर से कोर्ट मैरिज कर ली है। अब दोनों साल 2021 में पारंपरिक तरीके से शादी करेंगे। शहीर ने रुचिका से कोर्ट में शादी करने के बाद उन्हें अपने माता-पिता से मिलाने और आशीर्वाद लेने के लिए जम्मू चले गए।

शहीर और रुचिका की शादी से उनके फैंस बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, ये तस्वीरें कोर्ट के बाहर की हैं जहां दोनों सितारे पोज देते और मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। शहीर ने जब मुंबई में शादी की उस वक्त उनके माता-पिता उनकी शादी में शरीक नहीं हो सके, इसलिए शहीर ने एक्ट्रेस सुप्रिया पिलगांवकर को बुलाया और उनसे आशीर्वाद लिया।

हाल ही में, शहीर ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करके रुचिका से सगाई की घोषणा की थी, तस्वीर में शहीर, रुचिका का हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं और रुचिका के साथ में सगाई की अंगूठी दिख रही है। रुचिका हंसती हुईं नजर आ रही हैं, शहीर ने तस्वीर के साथ लिखा- तू हंसदी रहे, अपने आने वाले जीवन के लिए उत्साहित हूं।

टीवी अभिनेता शहीर शेख की पत्नी रुचिका कपूर एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स फिल्म्स की सीनियर वॉइस प्रेसीडेंट हैं। दोनों की मुलाकात दो साल पहले कंगना रनौत और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के सेट पर हुई थी। जब रुचिका सेट पर काम संभाल रही थी, तब शहीर अक्सर डिनर के लिए कलाकारों के साथ शामिल होते देखे गए थे। दोनों एक-दूसरे को डेढ़ साल से डेट कर रहे हैं।

The post इस एक्टर ने कर ली कोर्ट मैरिज – Viral Photos appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
3664