marry Archives - बिगन्यूज - BIGNEWS https://hindi.bignews.co/tag/marry/ Local News Thu, 19 Nov 2020 09:48:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.3.1 https://hindi.bignews.co/wp-content/uploads/sites/2/2020/09/faviconicon-150x150.png marry Archives - बिगन्यूज - BIGNEWS https://hindi.bignews.co/tag/marry/ 32 32 184620393 शादी से किया इनकार तो ससुराल वालों ने काट दी जीभ और नाक… https://hindi.bignews.co/2020/11/18/%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%87%e0%a4%a8%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%a4%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%b0/ Wed, 18 Nov 2020 06:37:56 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=3066 बाड़मेर – राजस्थान से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरसअल शादी से इनकार करने पर ससुराल वालों ने जीभ और नाक काट दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुरे परिसर में खलबली मच गयी। यह मामला जैसलमेर जिले में साकड़ा ब्लॉक के जगीरो की ढाणा की है। पुलिस के मुताबिक, बसीर …

The post शादी से किया इनकार तो ससुराल वालों ने काट दी जीभ और नाक… appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
बाड़मेर –

राजस्थान से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरसअल शादी से इनकार करने पर ससुराल वालों ने जीभ और नाक काट दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुरे परिसर में खलबली मच गयी। यह मामला जैसलमेर जिले में साकड़ा ब्लॉक के जगीरो की ढाणा की है। पुलिस के मुताबिक, बसीर खान ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई।

बसीर ने कहा कि उसकी बहन गुड्डी की शादी करीब छह साल पहले कोजे खान के साथ हुई थी। पहले सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन, अचानक गुड्डी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दरअसल एक साल ही बीते ही थे कि कोजे खान की मौत हो गई। कोजे खान की मृत्यु के बाद गुड्डी टूट गई। वह दिन-रात उदास रहने लगी। इस बीच ससुराल वालों ने उसे ससुराल में ही किसी और के साथ शादी करने के लिए मजबूर करना शुरू कर दिया।

वह किसी भी सूरत में किसी और से शादी करने के लिए राजी नहीं थी, इसलिए ससुराल वालों की बात को सीधे इनकार कर दिया। इसके बाद शुरू हुआ जुल्म का दौर। अत्याचार से तंग आकर वह मायके आ गई। इसके बाद ससुराल वाले कुछ आरोपियों के साथ वहां भी आ धमके। वहां भी शादी की बात रखी। ना कहने पर 28 वर्षीय विधवा को ससुराल वालों ने पकड़कर ऐसी सजा दी कि रूह कांप जाए। बसीर ने बताया कि उन्होंने गुड्डी की नाक और जीभ काट दी और उसका दाहिना हाथ भी तोड़ दिया, बेटी को बचाने आई मां बिस्मिल्ला को भी आरोपियों ने घायल कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस हड़कत में आई। पीड़िता को इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। साकड़ा थाना के स्टेशन हाउस ऑफिसर कांता सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। अब मामला दर्ज होने के बाद आरोपी जानू खान को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

The post शादी से किया इनकार तो ससुराल वालों ने काट दी जीभ और नाक… appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
3066