rohit sharma highest run Archives - बिगन्यूज - BIGNEWS https://hindi.bignews.co/tag/rohit-sharma-highest-run/ Local News Fri, 13 Nov 2020 11:53:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.3.1 https://hindi.bignews.co/wp-content/uploads/sites/2/2020/09/faviconicon-150x150.png rohit sharma highest run Archives - बिगन्यूज - BIGNEWS https://hindi.bignews.co/tag/rohit-sharma-highest-run/ 32 32 184620393 आज से पहले 6 साल पहले रोहित शर्मा ने रचा था इतिहास, देखें Video https://hindi.bignews.co/2020/11/13/%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87-6-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%b6/ Fri, 13 Nov 2020 11:32:21 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=2950 टीम इंडिया के ओपनर और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों सुर्खियों में है। दरअसल रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर आईपीएल का ख़िताब अपने नाम किया। जिसके बाद से हिटमैन रोहित चर्चा में है। इस बीच आज का दिन रोहित के लिए बहुत बड़ा है। दरअसल रोहित ने …

The post आज से पहले 6 साल पहले रोहित शर्मा ने रचा था इतिहास, देखें Video appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
टीम इंडिया के ओपनर और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों सुर्खियों में है। दरअसल रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर आईपीएल का ख़िताब अपने नाम किया। जिसके बाद से हिटमैन रोहित चर्चा में है। इस बीच आज का दिन रोहित के लिए बहुत बड़ा है। दरअसल रोहित ने साल 2014 में आज ही के दिन यानी 13 नवंबर को वनडे क्रिकेट का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाया था।

https://www.bcci.tv/videos/91355/rohit-sharma-s-scintillating-264-vs-sri-lanka

याद हो कि रोहित ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेली थी। BCCI ने रोहित की उस ऐतिहासिक पारी के वीडियो को शेयर किया है। बीसीसीआई ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘2014 में आज ही के दिन, रोहित शर्मा ने 264 रन बनाकर इतिहास रचा था। यह वनडे में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। इस पारी में 33 चौके और नौ छक्के शामिल हैं। इस शानदार पारी को देखें’ |

पहले 50 रन 72 गेंदों पर बनाए थे लेकिन इसके बाद उन्होंने गियर बदले और अगली 28 गेंद में पचास रन बना अपना शतक पूरा किया।100 से 150 तक पहुंचने में उन्होंने 25 गेंदें लीं। कुल 151 गेंदों पर उन्होंने 200 रन पूरे किए। रोहित की इस पारी के दम पर भारत ने पांच विकेट पर 404 रनों का स्कोर बनाया था। जवाब में श्रीलंका सिर्फ 251 रन ही बना पाई थी।

The post आज से पहले 6 साल पहले रोहित शर्मा ने रचा था इतिहास, देखें Video appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
2950