submarines Archives - बिगन्यूज - BIGNEWS https://hindi.bignews.co/tag/submarines/ Local News Fri, 20 Nov 2020 09:50:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.3.1 https://hindi.bignews.co/wp-content/uploads/sites/2/2020/09/faviconicon-150x150.png submarines Archives - बिगन्यूज - BIGNEWS https://hindi.bignews.co/tag/submarines/ 32 32 184620393 पाकिस्तान को फ्रांस ने दिया झटका, मिराज, पनडुब्बियों को अपग्रेड करने से किया मना https://hindi.bignews.co/2020/11/20/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf/ Fri, 20 Nov 2020 08:54:40 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=3249 कराची – भारत में राफेल आते ही पाकिस्तान की नींद उड़ गयी है। पाकिस्तान अपने जुगाड़ में जुट गया है। पाक ने फ्रांस से गोस्टा 90बी पनडुब्बियों, एयर डिफेंस सिस्टम और उसके लड़ाकू विमानों के बेड़े में शामिल मिराज को अपग्रेड करने का अनुरोध किया था। लेकिन, फ्रांस ने इसे इंकार कर दिया। बता दें …

The post पाकिस्तान को फ्रांस ने दिया झटका, मिराज, पनडुब्बियों को अपग्रेड करने से किया मना appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
कराची –

भारत में राफेल आते ही पाकिस्तान की नींद उड़ गयी है। पाकिस्तान अपने जुगाड़ में जुट गया है। पाक ने फ्रांस से गोस्टा 90बी पनडुब्बियों, एयर डिफेंस सिस्टम और उसके लड़ाकू विमानों के बेड़े में शामिल मिराज को अपग्रेड करने का अनुरोध किया था। लेकिन, फ्रांस ने इसे इंकार कर दिया। बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की कुछ दिन पहले पाकिस्तान ने आलोचना की थी। जो अब भारी पड़ता दिख रहा है।

एक अख़बार में छपी खबर के मुताबिक, फ्रांस ने कतर से भी कहा है कि वह राफेल लड़ाकू विमानों तक पाकिस्तानी तकनीशियनों की पहुंच न होने दे। फ्रांस को आशंका है कि ये तकनीशियन राफेल के बारे में तकनीकी जानकारी इस्लामाबाद को पहुंचा सकते हैं। कतर की वायु सेना में राफेल लड़ाकू विमान शामिल हैं और अब ये अत्याधुनिक फाइटर प्लेन भारत के फ्रंट लाइन लड़ाकू विमान बन गए हैं। पाकिस्तान अपनी रक्षा से जुड़ी जानकारियां पिछले समय में चीन के साथ साझा कर चुका है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की वायु सेना के बेड़े में करीब 150 मिराज फाइटर जेट शामिल हैं। मिराज थर्ड एवं मिराज 5 को अपग्रेड न करने से पाक को बड़ा झटका लगा है। =इसके अलावा अगोस्टा 90बी श्रेणी की पनडुब्बियों को उन्नत करने से भी पेरिस ने मना कर दिया है। ये पनडुब्बियां लंबे समय तक पानी में रह सकती हैं।

The post पाकिस्तान को फ्रांस ने दिया झटका, मिराज, पनडुब्बियों को अपग्रेड करने से किया मना appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
3249