sun Archives - बिगन्यूज - BIGNEWS https://hindi.bignews.co/tag/sun/ Local News Fri, 20 Nov 2020 09:53:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.3.1 https://hindi.bignews.co/wp-content/uploads/sites/2/2020/09/faviconicon-150x150.png sun Archives - बिगन्यूज - BIGNEWS https://hindi.bignews.co/tag/sun/ 32 32 184620393 इस देश में अब 23 जनवरी 2021 को निकलेगा सूरज, 66 दिन रहेगा अंधेरा https://hindi.bignews.co/2020/11/20/%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%ac-23-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%80-2021-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95/ Fri, 20 Nov 2020 09:16:45 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=3254 अलास्का – दुनिया में कई ऐसे जगह है जहां महीनों बाद सूरज निकलता है। ऐसा ही एक राज्य अलास्का है। इस राज्य में सूरज हर दिन नहीं निकलता और जब वह अस्त होता है तो 66 दिन बाद निकलता है। अलास्का राज्य में स्थित उत्कियाविक शहर है। यहां 19 नवंबर यानि की कल आखिरी बार …

The post इस देश में अब 23 जनवरी 2021 को निकलेगा सूरज, 66 दिन रहेगा अंधेरा appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
अलास्का –

दुनिया में कई ऐसे जगह है जहां महीनों बाद सूरज निकलता है। ऐसा ही एक राज्य अलास्का है। इस राज्य में सूरज हर दिन नहीं निकलता और जब वह अस्त होता है तो 66 दिन बाद निकलता है। अलास्का राज्य में स्थित उत्कियाविक शहर है। यहां 19 नवंबर यानि की कल आखिरी बार सूरज निकला था। अब आज यानी की 20 नवंबर से लेकर 22 जनवरी 2021 तक यहां पूरी तरह अंधेरा रहेगा।

अब यहां सूरज 66 दिनों के बाद यानि की 23 जनवरी 2021 में निकलेगा। इसे पोलर नाइट के नाम से जाना जाता है, जिस दिन सूरज अस्त होता है अंतिम दिन लोग जश्न मनाते हैं फिर इसके बाद जिस दिन सूरज निकलेगा उस दिन भी शानदार जश्न होता है। अलास्का ध्रुवीय इलाके में आता है। यहां हर साल ऐसा ही होता है और इस प्रकार का नजारा होता है जब सूरज 66 दिन तक लोगों को नहीं दिखता है। सूरज 19 या नवंबर को साल में अंतिम बार दिखता है। लेकिन, उसके बाद फिर यह उतकियागविक शहर में 23 जनवरी को सूर्य नजर आएगा।

इस शहर का औसत तापमान माइनस 5 डिग्री से नीचे ही रहता है। लगभग 4 हजार की आबादी वाली उतकियागविक शहर में सूरज और रोशनी के बिना मौसम काफी सर्द रहता है। कई बार तो यहां का तापमान माइनस में 10 से 20 डिग्री तक नीचे चला जाता है। पोलर नाइट शुरू होते ही इलाके में ठंड बढ़ जाती है।

उत्तरी ध्रुव की तरफ आगे बढ़ते हुए सर्दियों में कुछ जगहों पर दिन इतने छोटे होते हैं कि वहां प्रकाश नहीं होता है और पूरा अंधेरा रहता है। सर्दियों में दिन में भी अंधेरा रहता है, क्योंकि आर्कटिक सर्किल के ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से सूरज यहां क्षितिज से ऊपर ही नहीं आ पाता है।

The post इस देश में अब 23 जनवरी 2021 को निकलेगा सूरज, 66 दिन रहेगा अंधेरा appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
3254