worm virus Archives - बिगन्यूज - BIGNEWS https://hindi.bignews.co/tag/worm-virus/ Local News Tue, 02 Feb 2021 12:33:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.3.1 https://hindi.bignews.co/wp-content/uploads/sites/2/2020/09/faviconicon-150x150.png worm virus Archives - बिगन्यूज - BIGNEWS https://hindi.bignews.co/tag/worm-virus/ 32 32 184620393 WhatsApp में आया खतरनाक वायरस, फैल रहा ऐंड्रॉयड मैलवेयर https://hindi.bignews.co/2021/01/30/whatsapp-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%96%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%95-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%b0%e0%a4%b8-%e0%a4%ab%e0%a5%88%e0%a4%b2/ Sat, 30 Jan 2021 11:04:08 +0000 https://hindi.bignews.co/?p=6895 मुंबई – दुनिया में करोड़ों लोग WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं। इस बीच एक जानकारी सामने आई है। जिसके मुताबिक, एक खतरनाक वॉट्सऐप मेसेज आपके फोन में Worm (वायरस) इंस्टॉल कर सकता है। इस वायरस के खतरनाक होने का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आपको मेसेज करने वाले दोस्त भी इसका …

The post WhatsApp में आया खतरनाक वायरस, फैल रहा ऐंड्रॉयड मैलवेयर appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
मुंबई – दुनिया में करोड़ों लोग WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं। इस बीच एक जानकारी सामने आई है। जिसके मुताबिक, एक खतरनाक वॉट्सऐप मेसेज आपके फोन में Worm (वायरस) इंस्टॉल कर सकता है। इस वायरस के खतरनाक होने का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आपको मेसेज करने वाले दोस्त भी इसका शिकार बन सकते हैं।

अगर आपके फोन में यह मैलवेयर आ गया तो जो लोग आपको मेसेज करेंगे, उनके फोन में यह अपने आप ऑटोमैटिक रिप्लाई के तौर पर चला जाएगा। मशहूर सिक्यॉरिटी रिसर्चर ने एक विडियो जारी कर यह जानकारी दी है। सिक्यॉरिटी फर्म ESET के Lukas Stefanko ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘अगर किसी इन्फेक्टेड फोन पर कोई वॉट्सऐप मेसेज नोटिफिकेशन आता है तो फोन से तुरंत एक लिंक रिप्लाई के तौर पर चला जाता है। यह लिंक एक फेक गूगल प्ले पेज का है जिसमें यूजर्स से एक मैलिशस ऐप डाउनलोड करने को कहा जाता है। एक यूजर को एक घंटे में एक बार लिंक जाता है। यह एक तरह का सब्सक्रिप्शन या ऐडवेयर स्कैम हो सकता है।’

ऐंड्रॉयड 7 या इससे पुराने वर्जन पर चल रहे फोन्स के लिए Settings > Security में जाएं। और फिर सुनिश्चित करें कि Unknown Sources टॉगल ऑफ रहे। इसके अलावा आप ऐंड्रॉयड एंटीवायरस ऐप्स का इस्तेमाल कर भी इस तरह के मैलवेयर से बच सकते हैं।

The post WhatsApp में आया खतरनाक वायरस, फैल रहा ऐंड्रॉयड मैलवेयर appeared first on बिगन्यूज - BIGNEWS.

]]>
6895